देश-दुनिया में जिस प्रकार से लोग भगवान पर विश्वास करते हैं। उसी प्रकार से शैतान पर भी बड़ी संख्या में लोग विश्वास करते हैं। कई प्रकार इस प्रकार की घटनाएं देखने सुनने में आती रहती हैं। जिन पर विश्वास होना काफी कठिन होता है। अक्सर बड़े बुजुर्ग भी ऐसी घटनाओं के बारे में बताते हैं, जिनमें भूत-प्रेत जैसी चीजों का जिक्र होता है।

आज का समय इंटरनेट का युग कहलाता है। आजकल इस प्रकार की कई वीडियो भी देखने में आती हैं। जो किसी को भी हैरत में डाल सकती हैं। वर्तमान में एक ऐसी ही वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें एक पार्क में जिम करने की मशीनें खुद ही चलती नजर आ रहीं हैं।

वायरल हुई वीडियो

आपको बता दें की इस समय एक वीडियो काफी देखी जा रही है। वीडियो में आप एक पार्क को देखते हैं। जिसमें जिम करने के लिए कुछ मशीनों को लगाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है की जिम करने की ये मशीने खुद ही अपने आप चल रहीं हैं। हालांकि यह वीडियो रात के समय का है। अतः रात के समय किसी के व्यायाम करने सवाल ही नहीं उठता है।

इसके अलावा वीडियो में आप पार्क में खड़े कुछ पुलिसकर्मियों को भी देख सकते हैं। जो इस मामले की तफ्तीश करते नजर आ रहें हैं हालांकि जब मशीने चलाने वाला ही कोई नजर नहीं आ रहा है तो कोई क्या कर सकता है। फिलहाल वीडियो वायरल हो चुका है और काफी बड़ी संख्या में लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपने विचार दे रहें हैं।

यूजर कर रहें हैं कमेंट

आपको जानकारी दे दें की इस वीडियो को देखने वाले यूजर्स काफी हैरानी में हैं। बड़ी संख्या में वे कमेंट कर अपने विचार प्रकट कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है “भूत अपनी क्रश को इंप्रेस करने के लिए बॉडी बना रहा है।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है “जिम ट्रेनर तो नहीं मरा, भुत बनके जिम करना सिखा रहा है पुलिस वालो को।” एक अन्य यूजर लिखता है “मिस्टर इंडिया है वहां।” इस प्रकार से बहुत से लोगों ने इस वीडियो पर अपने अपने विचार दिए हैं। आप इस संबंध में क्या समझते हो, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।