नई दिल्ली: मिस वर्ड रह चुकी  प्रियंका चोपड़ा देश में ही नहीं विदेश में भी अपनी अदाकारी का ढंका बजा रही है। वो खुबूसरत होने के साथ साथ दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लेती है। आज के समय में प्रियंका एक अच्छी वाइफ के साथ मां का कर्तव्य निभाते हुए विदेश में अपने पिरावर के साथ रह रही है लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके दिल मे निक जोनस ने नही बल्कि किसी दूसरे लड़के ने खास जगह बनी थी। जिसके बाद वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ी भी गई थीं। चलिए जानते हैं इस किस्से के बारे में..

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियो में से एक प्रिंयका चोपड़ा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘अनफिनिश्ड’ किताब में अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा किए हैं। इस किताब में प्रियंका ने अपने पुराने अफेयर  भी जिक्र किया है। जिसमें वो बॉयफ्रेंड के संग रंगे हाथों पकड़ी गई थीं।

अपनी किताब में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था, ‘जब वो 10वीं क्लास में पढ़ रहीं थी तो उस दौरान उन्हें बॉब नाम के एक लड़के से प्यार हो गया था’। तब वो  अमेरिका में अपनी मासी किरण के पास रहकर पढ़ रही थीं। प्रियंका ने खुलासा किया कि ‘एक दिन जब उनके घर पर की नही था तब बॉब उनसे मिलने घर आया था उस समय दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे थे।”प्रियंका के मुताबिक तभी उन्हें किरण मासी के सीढ़ियों पर चलने की आहट मिली। और प्रियंका ने आनन फानन में अपने बॉयफ्रेंड बॉब को अलमारी में छुपा दिया था।’

किताब में प्रियंका ने बताया कि ‘उनकी मासी को शक हो गया था और वे घर में आ कर सभी जगहों को चेक करनी लगी थीं। उस दौरान मैं अपनी हरकतों को छुपाने के लिए बायलॉजी की किताब बेड पर बैठकर पढ़ने लगी, ताकि मांसी को लगे कि मैं पढ़ाई कर रहीं हूं।” प्रियंका ने बताया है कि तभी अचानक मासी अलमारी के पास पहुंच गई और मुझे अलमारी को खोलने को कहा। प्रियंका के मुताबिक उस समय मौसी काफी गुस्से में थीं। उन्हें देखकर मैं डर से कांप रही थीं. फिर उन्होंने अलमारी खोल दी और सामने बॉब दिखा।’

प्रियंका ने बताया कि ये सब देखकर उनकी मासी ने मुझे काफी डांटा और  फौरन उनकी मम्मी को फोन कर उनकी शिकायत कर दी। मासी ने माम को बताया कि  कि प्रियंका की अलमारी से एक लड़का निकला है।  इस घटना के बाद प्रियंका को अपने देश वापस बुला लिया गया। जिसके बाद प्रियंका ने अपने करियर पर फोकस किया और मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर एक बड़ा नाम हासिल कर लिया।