Shraddha Kapoor Dating – श्रद्धा कपूर को हम सब बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री के रूप में जानते है। श्रद्धा अपने खुबसूरत मॉडल लुक और बेहतरीन अदाकारी के कारण लोगो के दिलों पर राज करती हैं। हाल ही में इस खूबसूरत अभिनेत्री का नाम एक शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। उनके डेटिंग की खबर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य गप शप में चर्चा का विषय बनी हुई है। श्रद्धा कपूर का नाम पहले भी कई बार अलग-अलग एक्टर्स के साथ जोड़ा गया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही और उस फिल्म के सह लेखक के साथ श्रद्धा कपूर की डेटिंग खबर आ रही है।

इससे पहले श्रद्धा कपूर आदित्य रॉय कपूर और फरहान अख्तर के साथ डेटिंग रयूमर्स में नजर आ चुकी है। वर्तमान समय में फिर से श्रद्धा कपूर की डेटिंग खबर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है इस वक्त वह किसके साथ डेट कर रही है इसकी जानकारी नीचे दी गई है।

Shraddha Kapoor Dating

जैसा कि आप सबको मालूम है श्रद्धा कपूर अपने खूबसूरत अदाकारी के कारण लोगों के दिलों पर राज करती है। हाल ही में उनकी एक फिल्म तू झूठी में मक्कार बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही है इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही है। इस फिल्म के सह लेखक राहुल मोदी के साथ श्रद्धा कपूर के डेटिंग की खबर सामने आई है।

Must Read

हालांकि आपको बता दे अब तक इन दोनों के तरफ से किसी भी प्रकार की जानकारी को सजा नहीं किया गया है। इस डेटिंग की खबर पर उन दोनों ने अपनी कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

इससे पहले श्रद्धा कपूर किस डेट कर चुकी है?

जैसा कि हमने आपको बताया श्रद्धा कपूर के अलग-अलग डेटिंग रयूमर्स सामने आ चुके है। उनके डेटिंग के लिस्ट में कौन कौन से लोग थे, उसकी जानकारी नीचे सूचीबद्ध की गई है।

आदित्य रॉय कपूर – कुछ मीडिया रिपोर्ट की माने तो श्रद्धा कपूर अपने आशिक के को एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ डेट कर चुकी है। आशिक 2 में दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई थी उसके बाद दोनों ने ओके जानू नाम से फिल्म की थी मगर इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा।

फरहान अख्तर – श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन 2 कर चुकी है। उसे वक्त इन दोनों के रिश्ते में गहराई आई थी उसके बाद और भी अलग-अलग फिल्मों में इन दोनों ने साथ काम किया है लेकिन इन दोनों के रिश्ते पर केवल मीडिया के द्वारा जोड़ दिया गया है इन दोनों ने कभी भी खुलकर मीडिया के सामने कुछ नहीं कहा है।

वनराज जवेरी – मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वनराज और श्रद्धा दोनो बचपन से एक ही स्कूल में पढ़ रहे थे और इन दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया था मगर बाद में श्रद्धा आगे की पढ़ाई के लिए विदेश चली गई और इन दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

रोहन श्रेष्ठा – फरहान अख़्तर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा कपूर का नाम रोहण श्रेष्ठ के साथ जोड़ा गया था वह एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर है और मीडिया के बीच यह खबर काफी दिनों तक चर्च में रही थी कि श्रद्धा कपूर अपने फोटोग्राफर को डेट कर रही है। हालांकि इसके बारे में भी इन दोनों ने कभी भी खुलकर कोई जानकारी साझा नहीं की है।