सोशल मीडिया पर दिनभर में न जाने कितने ही वीडियो शेयर किये जाते हैं। हालांकि इनमें से कुछ वीडियो काफी देखें भी जाते हैं। यहीं वीडियो वायरल कैटेगिरी में आ जाते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया पर जहां लोग वीडियो बनाकर व्यूज तथा लाइक बटोरने में लगे हुए हैं।

वहीं दूसरी और कुछ ऐसे लोग भी हैं। जो अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोगों को हैरान कर रहें हैं। इसी तरह का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें गंगा घाट व्यक्ति बांसुरी की मधुर धुन पर कथक डांस करता दिखाई पड़ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग डांसर की प्रतिभा की सराहना कर रहें हैं।

वाराणसी का है वीडियो

आपको बता दें की यह वीडियो वाराणसी के बालाजी गंगा घाट का है। इस वीडियो को ashish_kathak नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में आप हरे रंग का कुर्ता पहने किसी व्यक्ति को देख सकते हैं। वीडियो में आप एक अन्य शख्स को बांसुरी बजाते हुए देख सकते हैं। यह शख्स “ये मोह मोह के धागे” नामक गीत पर बांसुरी बजा रहा है। इन दोनों लोगों ने इस वीडियो को खूबसूरत बना दिया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है ‘प्रेम के धागे यूं ही नहीं बंधते, मैं कहू ना कहू मेरा वजुद तुमसे है।’

यूजर्स ने की तारीफ

इस वीडियो के सामने आने के बाद इंस्टाग्राम यूजर्स ने इन दोनों लोगों की काफी तारीफ की है। इस वीडियो को जिस अकाउंट से शेयर किया गया है। उसको देखकर ऐसा लगता है की यह कथक डांस का कोई गुरु है। जो लोगों को सोशल मीडिया के जरिये डांस सिखाता है। अब कई इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर इन दोनों लोगों की प्रतिभा की तारीफ कर रहें हैं। एक यूजर ने लिखा है “बांसुरी भी बहुत सुरीली बज रही है । बांसुरी वादक का क्या नाम है आशीष।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया है “बहुत सुंदर डांस है।”