भारत में राशन कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज माना जाता है। जो केवल सस्ते राशन की प्राप्ति का माध्यम नहीं है बल्कि पहचान पत्र के रूप में भी काम आता है। केंद्र सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले इस कार्ड के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कम कीमत पर अनाज और अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

यह कार्ड परिवार के मुखिया के नाम पर जारी होता है। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों का विवरण शामिल होता है। अगर परिवार में कोई नया सदस्य जुड़ता है जैसे किसी बच्चे का जन्म होता है या शादी के बाद नई बहू घर आती है, तो उसका नाम भी राशन कार्ड में जोड़ा जा सकता है।

राशन कार्ड में नया नाम ऐड करने की सुविधा

नए सदस्य का नाम जोड़ने के लिए सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं प्रदान की हैं। नए सदस्य को जोड़ने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। यदि बच्चे का नाम जोड़ना हो तो जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य होता है। लेकिन शादी के बाद बहू का नाम जोड़ने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है। इसके अलावा आधार कार्ड, फोटो, और एक शपथ पत्र भी जमा करना होता है।

राशन कार्ड में नाम ऐड करने के लिए क्या करें

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म 3 भरना पड़ता है। जिसको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यह फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन अपलोड किया जा सकता है या नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाकर जमा किया जा सकता है।

कैसे होती है सत्यापन प्रक्रिया

एक बार सभी दस्तावेज जमा करने के बाद, संबंधित विभाग द्वारा उनके सत्यापन की प्रक्रिया की जाती है। सत्यापन पूरा होने पर, 15 से 30 दिनों के भीतर राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ दिया जाता है। इस प्रकार, राशन कार्ड में नए सदस्य को जोड़ने की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक है।