भारतीय खाने का स्वाद दुनिया के कोने-कोने में पसंद किया जाता है। यहां के लोग सुबह से रात तक खाने की चर्चा करते रहते हैं, चाहे वह घर का बना हो या रेस्टोरेंट का। भारतीय व्यंजनों की विविधता और उनके अनोखे स्वाद ने विश्वभर में लोगों के दिलों में जगह बना ली है।

हालांकि, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेते समय स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है। अब लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सजग हो गए हैं और स्वस्थ आहार की ओर रुख कर रहे हैं। मखाना एक ऐसा ही सुपरफूड है जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं।

मखाना वजन नियंत्रित करने, पाचन सुधारने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसे स्नैक्स के रूप में या भोजन में शामिल करके अपने आहार को पौष्टिक बना सकते हैं। इस प्रकार, भारतीय खाने का स्वाद लेते हुए भी स्वस्थ रहना संभव है। इस मखाने से आप चटपटी चाट बना सकते हैं, जिसको बनाने के लिए आवश्यक सामाग्री और विधि के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

मखाना आधा कप,
बारीक कटा हुआ 1 प्याज,
बारीक कटा हुआ 1 टमाटर
बारीक कटा हुआ 1 छोटा खीरा,
बारीक कटा हुआ कच्चा आम 1/4 कप,
कद्दूकस किया हुआ 1 छोटा चुकंदर,
बारीक कटा हुआ धनिया
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
भुना जीरा पाउडर 1 चम्मच
नींबू का रस
1 बड़ा चम्मच देसी घी
सजावट के लिए अनार 1/4 कप

मखाना चाट की विधि

• इस मजेदार मखाना चाट को बनाने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करके तवे को गर्म करने के लिए रख दें पर 1 बड़ा चम्मच घी डालें और मखाने को कुरकुरा होने तक भून लें।

• अब एक बड़ा बर्तन में मखाने को डालें, और अब इसमें 1 प्याज, 1 टमाटर 1 छोटा खीरा, 1/4 कप कच्चा आम को बारीक काटकर मिलाएं साथ ही इसमें कद्दूकस किया हुआ 1 छोटा चुकंदर, भी डाल कर मिला लें।

• अब इसमें नींबू का रस, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर को डाल कर अच्छी तरह से मिलाएं।

• अब इस चाट में गार्निशिंग के लिए कटी हुई हरी धनिया ऊपर से डालें, और साथ ही में अनार के दाने को भी टॉपिंग के लिए डाल सकते हैं। अब ये सर्व करने के लिए तैयार है और इसको आप मेहमानों को भी खिला सकते हैं।