नई दिल्ली। मथुरा-वृंदावन के मंदिर भक्तों की भीड़ के बीच छुपे एक साधू को पुलिस के पकड़ने से सनसनी फैल गई। कृष्ण गोपाल मंदिर के पास बने कमरे से मुंबई पुलिस ने 300 करोड़ का गबन कर फरार हुए इस आरोपी बबन विश्वनाथ शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़ा गया आरोपी  काफी लंबे समय से वृंदावन में साधु का वेष धारण कर फरारी काट रहा था। जिसके बाद  मुंबई पुलिस ने यूपी के पुलिस से सम्पर्क साधकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गबन और धोखाधड़ी के मामले में फरारी काट रहा आरोपी बबन शिंदे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर मथुरा अदालत में पेश किया और मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे मुंबई ले गई है।

एसपी सिटी अरविंद कुमार ने बताया कि बबन शिंदे नामक का यह शख्स महाराष्ट्र में बीड जिले का रहने वाला है। इसने जिजाऊ महासाहेब मल्टीस्टेट बैंक के 300 करोड़ रुपए का घोटाला किया था। आरोपी बबन शिंदे के खिलाफ बीड सहित धाराशिव जिले में भी केस दर्ज किए गए हैं। अपने आप को फसता देख यह वृंदावन में आकर संत-महंत का भेषरखकर छिपकर रहने लगा।

मुंबई पुलिस बबन शिंदे को काफी लंबे समय से तलाश रही थी, जिसके बाद खुफिया एंजेसी से इसकी लोकेशन का पता चला। जिसके बाद सूचना मिलते ही बीड के पुलिस अधीक्षक अविनाश बार्गल के उचित निर्देश दिए जाने पर स्थानीय अपराध शाखा ने 24 सितंबर 2024 को उत्तर प्रदेश के वृंदावन कृष्ण गोपाल मंदिर के एक कमरे से बबन शिंदे को गिरफ्तार कर लिया।