Motorola की कीमत में आपको अच्छी नस्ल की गाय मिल जाएगी। यह गाय आपको महीनों में ही मालामाल कर देगी। गिर गाय का घी सबसे महंगा होता है। दूध की कीमत भी सौ रूपए से ऊपर तक प्रति लीटर होती है। कृषि व्यवसाय हमारे देश में पुरातन काल से चलता आया है। पशु पालन भी इसका एक अंग है। पहले खेती के लिए मशीनरी नहीं होती है तब पशुओं के जरिये ही खेती का कार्य किया जाता है। वर्तमान समय में पशुओं का उपयोग व्यवसाय के लिए काफी ज्यादा किया जाता है।

बेरोजगार लोगों के लिए पशु पालन एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया है और इसी कारण अब काफी बड़ी संख्या में लोग पशु पालन कर रहे हैं। यदि आप भी पशु पालन करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ख़ास नस्ल की गाय के बारे में यहां जानकारी दे रहें हैं। जिनका पालन कर आप जबरदस्त मुनाफ़ा कमा सकते हैं।

गिर गाय की नस्ल

यदि आप पशु पालन से धन लाभ कमाना चाहते हैं तो गिर गाय कि नस्ल आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है। हालांकि इस नस्ल की गाय की कीमत काफी ज्यादा होती है लेकिन यदि आप इस गाय को खरीद लेते हैं तो यह गाय कुछ ही समय में आपके पैसे को पूरा कर देती है। गिर नस्ल की गाय का दूध बीमार ब्यक्ति के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दूसरी और छोटे बच्चों के पोषण के लिए भी इस गाय के दूध को काफी अच्छा माना गया है।

गिर नस्ल की गाय

गिर नस्ल की गाय की देखभाल काफी आवश्यक होती है। आप उसको ठंडी तथा साफ़ जगह में रखें। ज्यादा गर्मी यह बर्दाश्त नहीं कर पाती है। इस गाय के कान लंबे तथा बड़े होते हैं। यह गाय सफेद, गहरा लाल या फिर भूरे रंग के धब्बे के साथ आती है। इस गाय का गला गला ढीला ढाला लटकी हुई खाल के साथ होता है।

गिर नस्ल गाय का वजन

इसके वजन कि बात करें तो बता दें कि इसका वजन 385 किलोग्राम और ऊंचाई 130 cm तक होती है। इसके अलावा नर गिर गाय का वजन लगभग 545 किलोग्राम और ऊंचाई 135 सेंटीमीटर तक होती है।

गिर गाय का आहार

आपको जानकारी दे दें कि गाय के दूध की मात्रा उसके आहार की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। इस नस्ल की गाय मक्का, बाजरा, गेहूं, जौं, जौं चावल, मूंगफली, सरसों, सों तिल, अलसी आदि का सेवन काफी चाव के साथ करती है। इस गाय की यदि आप अच्छे से देखभाल करते हैं तो आप इससे महीनेभर में तगड़ी कमाई कर सकते हैं। ऐसे में आप डेरी फार्मिंग का कार्य करके भी मालामाल हो सकते हैं।