Nokia के फोन्स को हमारे देश में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता है। मजबूत बॉडी तथा लंबे पावर बैकअप के कारण Nokia के फोन्स को पसंद किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय में चाइना की मोबाइल निर्माता कंपनियों का दबदबा बाजार में बढ़ गया था। जिसके कारण Nokia की मार्केट कुछ डाउन हो गई थी।

हालांकि अब फिर से Nokia ने जबरदस्त फीचर्स वाले स्मार्टफोन के जरिये फिर से मार्केट में वापसी की है। इसी बीच Nokia के एक फोन का वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस फोन का नाम Nokia 8800 क्लासिक है। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। आइये अब आपको बताते हैं की इस वीडियो में क्या कुछ दिखाया गया है।

वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें की सोशल मीडिया पर Nokia 8800 क्लासिक का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है। वीडियो में आप एक बॉक्स को देखते हैं। जिसके मैटल फ्रेम पर Nokia 8800 लिखा हुआ है। इस बॉक्स को खोलते हुए वीडियो में दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है की बॉक्स को खोलते ही उसके अंदर से एक मैनुअल बुक तथा एक कीपैड फोन को निकाला गया है। निकाला गया कीपैड फोन देखने में काफी खूबसूरत लग रहा है। इसमें स्लाइड की सुविधा दी हुई है।

जिसको ऊपर करते ही फोन की डिस्प्ले ऊपर की और खिसक जाती है तथा कीपैड पर लगा ढक्कन नीचे की और सरक जाता है। इस प्रकार से यह फोन यूज करने वाली कंडीशन में आ जाता है। वीडियो में आगे दिखाया गया है की Nokia 8800 क्लासिक के इस बॉक्स से चार्जर, इयर फोन आदि कई चीजें निकलती हैं। बता दें की इस वीडियो को retro_mobile_35 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Nokia 8800 क्लासिक के फीचर्स

इस फोन में नोकिया ने काफी बेहतरीन फीचर्स को दिया है। बता दें की इसमें 1.7 inches की डिस्प्ले दी हुई है। इसमें SVGA रियर कैमरे की सुविधा आपको दी गई है। पावर बैकअप के लिए इसमें Li-Ion की 600 mAh की दमदार रिमूवल बैटरी दी गई है। इस फोन में 64 MB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इस फोन का वजन 134 g है। यह फोन 2जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Scratch-resistant glass की प्रोटेक्शन दी हुई है।

यह फोन Mini-SIM को सपोर्ट करता है तथा इसमें लाउडस्पीकर की सुविधा को भी दिया गया है। आपको जानकारी दे दें की अभी Nokia 8800 क्लासिक नामक यह फोन भारत में लांच नहीं हुआ है। अतः इसकी कीमत के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। हालाकि जानकार लोगों का मानना है की जल्दी ही कंपनी इसको भारतीय मार्केट में लांच करेगी।