Redmi के फोन्स को भारत में काफी पसंद किया जाता है। कम दामों में अच्छे फीचर्स वाले फोन्स की यदि बात आती है तो Redmi का ऊपर आता है। अब Redmi ने अपने दो और धांसू फोन्स को भारत में लांच करने का फैसला कर लिया है।

इनके नाम redmi note 13 तथा redmi note 13 pro हैं। ये दोनों फोन चीन में लांच हो चुके हैं और अब भारत सहित अन्य देशों में भी अपनी ग्लोबल शुरुआत के लिए तैयार हैं। इनकी लिस्टिंग से पता लगता है कि ये फोन्स इनबिल्ट हाइपर OS के साथ आएंगे।

Redmi note 13 की रिलीज डेट

ऐसा लगता है कि Xiaomi काफी जल्दी में है क्यों वह भारत में पहले ही BIS सर्टिफिकेट हासिल कर चुकी है। इसके अलावा इस कंपनी को IMDA सर्टिफिकेट के लिए भी देखा गया था। आपको बता दें कि लिस्टिंग में इन स्मार्टफोन्स की अहम जानकारियां भी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि redmi note 13 pro को 12GB रैम तथा 512GB स्टोरेज के साथ 3 वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसकी किफायती पेशकश के रूप में 8GB रैम होगी तथा बाकी के दोनों ट्रिम्स में 12GB रैम होगी।

Redmi note 13 के ख़ास फीचर्स

इसमें आपको 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी जायेगी। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लॉस दिया गया है। इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 soC प्रोसेसर दिया जाएगा। पावर के लिए इस फोन में आपको 5000mAh की दमदार बैटरी दी जायेगी।

Redmi note 13 के कैमरा फीचर्स

इस फोन में आपको 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। इसके साथ ही 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी इसमें दिया गया है। इसमें 2MP का मैक्रोज़ सेंसर भी लगाया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा इसमें दिया गया है।