नई दिल्ली। रेडमी के अब तक के सबसे बेस्ट फ़ोन में Redmi Note 14 Pro+ को जगह मिली है। कंपनी तो हर एक मॉडल को अपना बेस्ट फ़ोन बताती है। लेकिन ग्राहकों की पसंद और उनके रिव्यु बताते हैं कि Redmi Note 14 Pro+ ही सबसे अच्छा मोबाइल है। लांच होने के साथ ही Redmi Note 14 Pro+ के खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सेल में कुछ ही मिनट में सोल्ड आउट लिखा हुआ आ गया। दुकानों से ही खरीदने का विकल्प मिलने लगा। अब ईकॉमर्स वेबसाइट पर यह मोबाइल खरीदने को तो मिल जाएंगे। इस फ़ोन के फीचर्स आपको जरूर जान लेने चाहिए।

Redmi Note 14 Pro+ Full Details

रेडमी के अब तक कई मॉडल इंडिया में लॉन्च हुए हैं। रेडमी के फ़ोन नोकिया के बाद सबसे ज्यादा बेचे गए। हाल ही में Redmi Note 14, Redmi Note 14 Pro और Redmi Note 14 Pro+ ये तीन मॉडल लॉन्च किए गए। इन सबमे सिर्फ अपग्रेड का फर्क है। इनमें आपको फीचर्स ज्यादा मिलते हैं। कंपनी ने Redmi Note 14 फोन भारत में 9 दिसंबर 2024 को उतारा था। इसके बाद से ही यह फ़ोन काफी सुर्ख़ियों में रहा है। ताज़ा हिंदी समाचार डॉट कॉम के मुताबिक यह बेहद कम कीमत में उपलब्ध है।

Redmi Note 14 price

Redmi Note 14 की कीमत 11999 रूपए रखी है। ऊँचे मॉडल की कीमत भी उसी अनुसार बधाई गई है। इसमें 6.67 इंच की कर्व OLED डिस्प्ले दी हुई है। जो 1.5K रीजोलुशन प्रदान करने वाली होगी। कंपनी ने इस फोन में मिडियाटेक dimensity 7300 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया है। जबकि प्रो वर्जन में क्वालकोम स्नैपड्रेगन 7 जनरेशन 3 चिपसेट प्रोसेसर होगा।

Redmi Note 14 कैमरा

अगर बात की जाए कैमरा के बारे में तो प्रो वर्जन में 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। जबकि अन्य दो मोडल में 50 एमपी का रियर कैमरा होगा। इसके अलावा सभी मोडल में 6200 mAh की बैटरी लगी हुई है। जो आपको 90W फ़ास्ट चार्जिग सपोर्ट के साथ मिलेगी।