आपके पास स्मार्टफोन होगा ही और आपने अभी तक काफी महंगे से महंगे स्मार्टफोन देखें भी होंगे। लेकिन इन सभी में एक कॉमन समस्या यह होती है की इनकी बैटरी एक या डेढ़ दिन ही चल पाती है। हालांकि कुछ ब्रांड रग्ड फोन भी बनाते हैं। ऐसा ही एक ब्रांड है Ulephone जिसने एक नया स्मार्टफोन लांच किया है।

इस फोन का नाम Ulefone Armor 24 स्मार्टफोन है। यह एक यूलेफोन स्मार्टफोन है। यह मजबूत तथा हल्के डिजाइन में बनाया गया है। इसमें आपको 22,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाती है। इसमें एक रियर-माउंटेड एलईडी लगाईं गई है। जिसकी अधिकतम चमक 1,000 लुमेन है। आइये अब आपको इस फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Ulefone Armor 24 का लुक तथा डिजाइन

कंपनी ने आर्मर 23 अल्ट्रा की घोषणा के बाद में आर्मर 24 को लांच कर दिया है। डिजाइन के मामले में यह कुछ हद तक iPhone 15 के जैसा ही है। इसमें एक विशेष साइड बटन भी दिया गया है। यह बटन तीन स्तरों पर रियर लैंप की चमक को नियंत्रित करता है। यह फोन महत्वपूर्ण दूरी पर भी 6W बीम को पैदा कर सकता है।

Ulefone Armor 24 की बैटरी

इसमें आपको 22,000mAh की बैटरी दी गई है। 66W चार्जिंग के माध्यम से इसको काफी तेजी से चार्ज भी किया जा सकता है। इस बैटरी से आप 7 दिन तक बिजली प्राप्त कर सकते हैं। पावर बैंक के रूप 10W चार्जिंग का लाभ अआप्को प्रदान करती है।

Ulefone Armor 24 की डिस्प्ले

इसमें आपको गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ में 6.78-इंच FHD+ डिस्प्ले दी जाती है। इसमें आपको MediaTek Helio G96 चिपसेट दिया जाता है। 4G/LTE मोबाइल कनेक्टिविटी को यह सपोर्ट करता है। इसमें आपको 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया जाता है।

Ulefone Armor 24 की कीमत

आप इस फोन की रैम को 12GB तक बढ़ा सकते है। यूलेफोन आर्मर 24 में आपको एक शक्तिशाली पावर व्यवस्था, पावर बैंक कार्यक्षमता और मजबूत डिज़ाइन जैसे कई फीचर्स देखने को मिलते हैं। लेकिन कंपनी ने अभी इस फोन के लिए कोई कीमत या लांचिंग डेट की घोषणा नहीं है।