नई दिल्ली। दीपावली का त्यौहार जितने नजदीक आ रहा है। गर से लेकर बाहर तक तैयारियां काफी तेजी के साथ हो रही है। बाजार में लोग तेजी से खरीदारी करने में लगे हुए हैं तो वही घर में सफाई अबियान तेजी के साथ चल रहा है जिससे लक्ष्मी उनके दर से लौटे नही। इस साल 2024 दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर 2024, को गुरुवार के दिन पड़ रहा है। इस दिन यदि आप कुछ उपाय करेगें तो घर में आ रही  आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकते है। आइए जानते है किस तरह के उपाय से लक्ष्मी जी की कृपा आप पर बनी रह सकती है।

चांदी का हाथी

दिवाली के जब आप पूजा करने बैठे, तो उस समय मां लक्ष्मी के सामने चांदी का हाथी रखें। हाथी लक्ष्मी मां को प्रिय वाहन हैं। इसे घर पर रखने से शांति बनी रहती है और राहु का प्रभाव कम होता है।

पीली कौड़ियां

दिवाली के दिन पूजा के बाद अपनी तिजोरी में पीली कौड़ियां रखें, पीली कौड़ी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. इसके लिए आप दिवाली के दिन सफेद कौड़ियों को हल्दी में भिगोकर रखें और लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रखें।

अशोक के पेड़ की पूजा

दिवाली के दिन आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आप उस दिन अशोक के पेड़ की जड़ को गंगाजल से धोकर तिजोरी या धन के स्थान पर रखें। यह आर्थिक तंगी  दूर करने वाला कारगर उपाय साबित हो सकता हैं। और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर पूरे साल बनी रहेगी

झाड़ू का दान दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।