सर्दी के मौसम वैक्टीरियल इंफेक्शन की संभावना ज्यादा होती है। इसी कारण इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या अधिक देखने में आती है। जिन लोगों को सर्दी-जुकाम की ज्यादा शिकायत होती है। उन्हें अपने खानपान में कुछ चीजों का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए ताकी वे इस प्रकार की समस्या से बचे रह सकें। यहां हम आपको कुछ नैचुरल चीजों के बारे में बता रहें हैं। जो आपको सर्दी-जुकाम से बचा कर रखेंगी।

अदरक

इसमें काफी मात्रा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह एंटीमाइक्रोबियल और एंटी कैंसरी गुणों के लिए जाना जाता है। जी मिचलाने जैसी समस्या से भी अदरक आपको काफी जल्दी राहत देता है। इसका सेवन आप पानी को गर्म करके कर सकते हैं। ऐसा करने से आप सर्दी-जुकाम की समस्या से बचे रह सकते हैं।

लहसुन

यह सर्दी, खांसी तथा जुकाम से बचाव में बहुत लाभप्रद है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम तथा सल्फ्यूरिक कंपाउंड होते हैं जो की इंफेक्शन फैलाने वाले वैक्टीरिया को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। इसका सेवन मानव शरीर के इम्यून सिस्टम को भी काफी लाभ प्रदान करता है।

ओट्स

ओट्स हमारी कार्डिएक हेल्थ को मजबूत बनाता है। इसमें जिंक होता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। ओट्स में मौजूद फाइबर आंतों में होने इन्फ्लेमेशन की समस्या को दूर करता है। इसके सेवन करने से सर्दियों में होने वाली समस्याओं का प्रभाव भी कम होता है।

केला

केले में घुलनशील फाइबर पाया जाता है। यह हमारे पाचन तंत्र को सही बनाये रखता है। इसमें मौजूद कैलोरीज कोल्ड की समस्या से लड़ने में हमारी मदद करते हैं।