नई दिल्ली : आज के समय जितनी ज्यादा सुविधाएं मिल रही है उतने ही ज्यादा लोगों के शरीर में रोग बढ़ते जा रहे है जैसे कि एक समय ऐसा था जब चुल्हें में लोग खाना बनाते थे। चुल्हें में खाना बनाने की प्रक्रिया भले ही जटिल थी लेकिन शरीर स्वस्थ रहता था। चूल्हे पर पका खाना स्वादिष्ट होने के साथ स्वास्थवर्धक हुआ करता था इसपर सीकी रोटियां बासी होने के बाद भी शरीर को फायदा पहुंचाती थी लेकिन अब गैस का प्रचलन आने के बाद से कई बीमारीया भी साथ आई है।

यदि आप गैस की आंच पर रोटी सेंकते है तो होजाए सतर्क। क्योकि इस तरह से सीकी रोटियां आपके सेहत पर भारी पड़ सकती है। रोटी को इस तरह से सेंकना शरीर के लिए घातक हो सकता है। इस आर्टिकल में  आज हम आपको रोटी सेंकने के तरीको के बारे में बता रहे है। क्योंकि गैंस की आंच में सीकी रोटी खाना पूरे परिवार की सेहत को खराब कर सकता है।

गैस की आंच पर सीधे रोटी सेंकने के नुकसान

हाल ही में प्रकाशित हुए एक शोध के अनुसार गैस की आंच में सीधे रोटी सेंकने से एयर पोल्यूटेंट निकलती है जिसे डब्ल्यूएचओ (WHO) ने शरीर के लिए हानिकारक बताया है। इस एयर पॉल्यूटेंट का नाम कार्बन मोनो ऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड है.

साल 2011 में किए एक रिसर्च  में बताया गया है कि सीधे आंच पर रोटी सेंकने से कार्सिनोजेनिक रसायन का उत्सर्जन होता है जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। यदि प भी ऐसा करते है तो हो जाएं सतर्क।  अब रोटी आप लोग आंच पर ने सेककर सीधे तवा परही सेकें। और सेहत को नुकसान होने से बचाएं। सावधानी बरतने में ही समझदारी है.