नई दिल्ली। आज के समय में किसी भी खास सेलिब्रेशन में केक काटना एक प्रथा बनती जा रही है। जिसमें लोग ना केवल बर्थडे, एनिवर्सरी में, बल्कि इंगेजमेंट, शादी के अलावा नए घर के प्रवेश तक में केट काटना नही भूलते है।

इसके लिए ज्यादातर महिलाएं घर पर ही केक को बनाना पसंद करती है। लेकिन केक यदि बाहर जैसा ना बने, तो खाने का स्वाद तो जाता ही है साथ में जगहसाई होती है वो अलग …

यदि आप घर पर बनाए केक को बाहर के केक जैसा बनाना चाहती है उसके लिए आपको कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना होगा। जिससे आपका केट टाइट ना हो, और बहुत सॉफ्ट और स्पंजी बन जाए।चलिए जानते है सॉफ्ट और मजेदार केक बनाने का तारीका..

सॉफ्ट और मजेदार केक बनाने के टिप्स

केक को सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए इसमें सभी चीजों का सही मात्रा और सही तापमान में होना जरूरी है। इसको बनाने में इस्तेमाल होने वाले आटे और अंडे के लिए कमरे के तापमान एक सा होना चाहिए, तो वहीं मक्खन गर्म होना चाहिए। इस तरह से केक नर्म और सॉफ्ट बनता है।

जब आप केक के मिक्चर को मिक्स करते है तो उसको 8 के आकार वाले तरीके से मिक्स करें। केक को बनाते हुए ये ध्यान रखना होगा कि आप केक को मिक्स करते समय उसमें बुलबुले ना हो, नही तो केक टाइट बन जाएगा।

केक बनाते समय उसमें थोड़ी मात्रा में छाछ के साथ बेकिंग सोडा मिलाएँ। छाछ में एसिडिक कंटेट पाया जाता है जिससे केक नरम बन जाता है। छाछ से आटे में पाया जाने वाला ग्लूटेन टूट जाता है।

केक को स्पंजी और सॉफ्ट बनाने के लिए आटे और बेकिंग सोडा को एक साथ छान लें, और फिर मिक्स करें।