शरीर को स्वस्थ तथा चुस्त रखने के लिए अच्छी डाइट लेना बेहद अनिवार्य होता है। अतः आप जो भी डाइट लेते हैं। उसमे जरुरी विटामिन, मिनरल्स को जरूर शामिल करें। विटामिन बी12 को शरीर के लिए बेहद आवश्यक माना जाता है। यह आपके शरीर के कई फंग्शन को सुचारु रूप से चलाने का जिम्मेदार माना जाता है।

हम अपने दैनिक जीवन में कई प्रकार की दालें खाते हैं लेकिन आज हम आपको मूंग की दाल के बारे में जानकारी दे रहें हैं। इसमें आपको बिटामिन बी6, मैग्नीशियम, आयरन तथा थायमिन मिलता है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। यदि आप मूंग की दाल का चीला खाते हैं तो आपको विटामिन बी12 का लाभ भी मिलता है। अतः आप इसका सेवन प्रतिदिन ब्रेकफास्ट में कर सकते हैं।

वेट लॉस तथा कोलेस्ट्रॉल में लाभकारी

वेट लॉस में भी मूंग की दाल बेहद लाभकारी है। बता दें की इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम पायी जाती है। यह आपके वजन को कंट्रोल करने में बेहद सहायक होती है। इसके अलावा यदि किसी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है तो उसको भी मूंग की दाल का सेवन करना काफी लाभकारी होता है। इसके सेवन से आपके शरीर का बेड कोलेस्ट्रॉल ख़त्म होता है। ख़ास बात यह है की मूंग की दाल आसानी से पच जाती है। अतः इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र भी सही बना रहता है।

पेट तथा आंतो के लिए फायदेमंद

मूंग की दाल आपको तुरंत एनर्जी देती है। इसके सेवन से आपको पेट में गैस, ब्लोटिंग आदि दूसरी समस्याएं नहीं होती हैं। इस दाल को काफी हल्का माना जाता है। इसमें आपको फाइबर, कार्बोहाइड्रेट तथा कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों का लाभ भी मिलता है। इस दाल का सेवन बीपी को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से ब्लड वैल्स सही से कार्य करते हैं। जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है। इसमें एडिबल फाइबर भी पाया जाता है। जो आपके पेट की क्रियाओं को स्मूथ बनाता है अतः यह दाल आंतों के लिए भी लाभकारी होती है। इसके सेवन से आंतो में हानि पहुंचाने वाले वैक्टीरिया नहीं पनपते हैं।