कई चीजें ऐसी होती हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होती हैं लेकिन उनके बारे में काफी कम लोग ही जानते हैं। इनमें से ही एक है गोंद कतीरा। आपको बता दें की मानव स्वास्थ्य के लिए गोंद कतीरा का सेवन काफी लाभदायक बताया गया है। यदि आप इसको दूध के साथ सेवन करते हैं तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है तथा कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। हालांकि आपको ध्यान यह रखना है की आपने इसके सेवन से आधे घंटे पहले तक कुछ भी नहीं खाना है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक

बता दें की गोंद कतीरा में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, सोडियम तथा प्रोट्रीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। गोंद कतीरा का सेवन दूध के साथ सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

महिलाओं के लिए लाभदायक

गोंद कतीरा महिलाओं के लिए भी काफी लाभप्रद होता है। यह उन्हें कई प्रकार की समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक होता है। इसके सेवन से अनियमित पीरियड, पेट दर्द तथा कमर दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा गोंद कतीरा का सेवन थकान तथा अनिद्रा की समस्या को भी दूर करता है।

हड्डियों को करें मजबूत

बता दें की गोंद कतीरा में फॉलिक एसिड तथा कई प्रोटीन के गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है। आपको यह भी बता दें की गोंद कतीरा में कैल्शियम के गुण भी पाए जाते हैं, अतः इसका सेवन दूध से करने पर हड्डियों में मजबूती आती है।