नई दिल्ली। हमारे देश में किचिन में लहसुन का इस्तेमाल काफी होता है। लहसुन न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।  लहसुन में मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों को दूर करने में मदद करते है। यदि आप रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की कलियों को खाते हैं, तो काफी फायदे मिलते हैं।

कच्चे लहसुन को खाने के फायदे

 बढ़ेगी इम्यूनिटी-

कच्चे लहसुन को सुबह के समय खाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर के गुण शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इससे संक्रमण दूर होने के साथ कई खतरनाक बीमारियों से निजात मिलता है।

 हार्ट में होता है सुधार-

खाली पेट लहसुन खाने से ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम करता है। और दिल से जुड़ी बीमारियां दूर होती है। लहसुन हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।

शरीर होगा डिटॉक्सीफाई-

लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक शरीर के डिटॉक्सीफाई को कम करने में मदद करता है। लिवर की बीमारी के साथ शरीर से टॉक्सिन को साफ करने में मदद करता है।

 पाचन हेल्थ होगी बूस्ट-

खाली पेट लहसुन खाने से पाचन की समस्या ठीक होती है। इसके अलावा आंत में भी सुधार हो सकता है। यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को बढ़ावा देता है।

 रोगाणुरोधी और एंटीवायरल इफेक्ट-

कच्चा लहसुन चबाने से बैक्टीरिया, वायरस और फंगी से लड़ने में मदद मिल सकती है।