Rajasthan Famous Sweet आमतौर पर राजस्थान के लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसे प्रसिद्ध मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ दूध से बनती है इसकी रेसिपी बहुत आसान है। इस पूरे लेख के माध्यम से समझ पाएंगे कि इस मिठाई को घर पर कैसे बना सकते हैं।

सबसे पहले तो आपको बता दे राजस्थान के झुंझुनू जिले के बसाऊ कस्बे कि यह दूध की बनी मिठाई लगभग 100 साल से अधिक पुरानी है। इतने लंबे समय से इतने लोगों के दिलों पर राज किया है। इस दुकान का यह लजीज पेड़ा मार्केट में बहुत प्रशंसनीय और प्रचलित है।

100 साल से बिक रहे हैं यह पेड़े Rajasthan Famous Sweet 

झुंझुनू जिले के बिसाऊ कस्बे में रहने वाले शिवकुमार शर्मा के यह पेड़े, अमृत पेड़े माने जाते हैं। आपको बता दे या पेड़ इस दुकान पर काम से कम 100 साल पहले से मिल रहे हैं और आज तक इसका वह लजीज़ स्वाद बरकरार है। मार्केट में इन मिठाइयों को बहुत पसंद किया जाता है।

Must Read

जानकारियां साझा करते हुए शिवकुमार ने बताया कि इस मिठाई में बहुत कम चीनी पड़ती है ताकि सेहत को कोई नुकसान न हो। दूध में हल्की सी चीनी डालकर भट्टी पर अच्छे से घूटाई करने के बाद पेड़े का लेप तैयार होता है। पेड़े बनाने के लिए चाशनी को धीमी आंच पर तैयार किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस मिठाई के लिए गाय का शुद्ध घी और ताजा दूध का इस्तेमाल किया जाता है।

रोज कितनी होती है बिक्री

जानकारियां साझा करते हुए शिवकुमार शर्मा ने बताया कि उनकी इस दुकान से रोज 30 से 35 किलो के आसपास पेड़े बिक जाती है। केवल उनके अपने शहर या फिर राज्य राजस्थान में ही नहीं बल्कि दिल्ली कोलकाता मुंबई और देश-विदेश से लोग इस पेड़े का स्वाद चखने आते हैं।

 

इस विशेष पेड़े का दाम ₹380 से लेकर ₹400 किलो तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि वे अपनी इस पुश्तैनी दुकान पर मावा अलग-अलग मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन चाशनी आदि चीज भी बेचते हैं। उन्होंने बताया मिठाइयां बेचना उनका पूछता नहीं काम है पहले यह काम उनके पिता किया करते थे। दिवाली के समय उनकी ताबड़तोड़ बिक्रियां बढ़ जाती है।