नई दिल्ली। आज के समय में लोगों के बदलती दिनचर्या ने रहन सहन से लेकर शरीर पर गहरा असर डाला है। आज हर एक इंसान पूरी तरह से स्वस्थ नही है। क्योकि घर के पौष्टिक आहार से दूर रहकर लोग बाहर की चीजों से  जितना अधिक जुड़ने लगे हैं उतनी ही ज्यादा बीमारी इनपर हावी हो रही है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए  प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और आयरन जैसे पोषक तत्वों का होना जरूरी होता है, जिसमें विटामिन बी12 की मात्रा और भी जरूरी है। विटामिन बी12 पानी में घुलनशील विटामिन की तरह है। जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं यानी रेड ब्लड सेल्स को बनाने के साथ हमारी मांस पेशियो को भी मजबूत करने में मदद करता है।

शरीर में विटामिन बी12 कम हो, तो इंसान की ग्रोथ पूरी तरह से रूक जाती है। इसकी कमी से शरीर में कई खतरनाक बीमारी के होने के खतरे बने रहते है। इसकी कमी से केवल इंसान को थकान, वजन घटना, हाथ-पैरों का सुन्न होना, संतुलन बनाने में परेशानी, सोचने-समझने की शक्ति का खत्म होना, दिमागी समस्याएं, पागलपन, मुंह या जीभ में दर्द होना, हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी, जैसी बीमारियो का खतरा बढ़ने लगता है। यदि आप शरीर में Vitamin B12 की कमी को पूरा करना चाहते है तो घर पर रखी इन सब्जियों का सेवन रोज करें। इन सब्जियो में मौजूर पौषक तत्वों के सामने मांस, मटन या मछली जैसी नॉन-वेज फूड्स भी फेल हैं।
पालक

पालक में आयरन की मात्रा भरपूर पाई जातीहै। इसके साथ ही इसमें विटामिन बी12 भी कूट-कूटकर भरा है। यदि आप इसका सेवन सलाद के रूप में करते है तो मात्र 7 दिन में आपके शरीर में एक अच्छी ग्रोथ दिखना शुरू हो जोएगी।

चुकंदर

दूसरे नम्बर पर आता है चुकंदर जिसमें आयरन, फाइबर, पोटैशियम के साथ-साथ विटामिन बी12 की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। चुकंदर में प्रचुर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और कैल्शियम भी पाए जाते हैं। सका सेवन पर आप सलाद के साथ ज्यादा मात्रा में करें। या फिर जूस बनाकर भी पी सकते हैं।

कद्दू

कद्दू में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और फाइबर होते हैं। इसे विटामिन बी12 का एक बढ़िया स्रोत माना जाता है।

मशरूम

मशरूम एक कवक प्रजाति की सब्जी है जो पौषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन बी12 प्राचूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं मशरूम में विटामिन डी, प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य मिनरल्स जैसे जर्मेनियम, कॉपर, नियासिन, पोटेशियम और फास्फोरस का सबसे बढ़िया स्रोत है।

आलू

हर घऱ में रोज पयोग किए जाने वाले आलू में स्टार्च काफी मात्रा पाया जाता है और यह शरीर में एल्कलाइन की मात्रा को संतुलित करने में मदद करता है। आलू में शरीर के लिए पोटेशियम, सोडियम और विटामिन बी 12 और विटामिन ए और डी जैसे पर्याप्त पोषक तत्व होते हैं। यह मैग्नीशियम, आयरन और जिंक का भी अच्छा स्रोत है।

नोट: यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।