यदि आपके घर में चूहे हैं और उन्होंने आपके घर में काफी आतंक मचाया हुआ है तो यह खबर आपके लिए ही है। आपको पता होगा की घर के अंदर चूहे सबसे पहले आपके किचेन को अपना अड्डा बनाते हैं। ऐसे में आपके घर में बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है। इसके अलावा घर में रखें कागजात, कपड़े तथा बिजली के तार आदि इनके तीखें दांतों से नहीं बच पाते हैं। अतः यदि आप भी इन्हीं समस्याओं से ग्रस्त हैं तो आप बिना मारे ही चूहों के आतंक से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहें हैं।

तंबाकू का प्रयोग

घर के अंदर के चूहे भगाने में तंबाकू आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप तंबाकू में थोड़ा सी मात्रा में बेसन तथा घी मिलाकर गोलियां बना लें। इसके बाद आप इन गोलियों को उस स्थान पर रख दें जहां चूहे ज्यादा नजर आते हैं। जानकारी दे दें की तंबाकू में पाया जाने वाला नशीला पदार्थ चूहों को काफी परेशान। जिसके बाद में चूहे उस स्थान को छोड़ कर खुद ही भाग निकलते हैं।

फिटकरी का प्रयोग

इसके लिए आप घर के किचन, अलमारियों तथा अन्य स्थानों पर फिटकरी की छोटी छोटी डली रख दें या इसके पाउडर का छिड़काव कर दें। बता दें कि फिटकरी कि स्मैल तथा इसका स्वाद चूहों को भगाने में बेहद कारगर होते हैं। आप फिटकरी के पाउडर के घोल का छिड़काव भी चूहों के स्थान पर कर सकते हैं। जिसके बाद आपको चूहे उस स्थान पर नजर नहीं आएंगे।

कपूर का प्रयोग

पूजन में उपयोग किया जाने वाला कपूर भी चूहों से निजात दिलाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए अआप अपने घर के उन स्थानों पर कपूर की गोलियां रख सकते हैं। जहां आपको चूहे ज्यादातर दिखाई पड़ते हैं। कपूर ने निकलने वाली गंध से चूहों का दम घुटने लगता है और वे उस स्थान पर जानें से बचने लगते हैं जहां पर कपूर रखा होता है।