आपको बता दें की आज रविवार से ही रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ शुरू होने जा रहा है। आज इस शो का ग्रैंड प्रीमियर है। इस बार सलमान ही इसको होस्ट कर रहें हैं। बताया जा रहा है की इस बार आपको कई नई चीजें देखने को मिलेंगी।

बता दें की इस बार ऋतिक रोशन भी इस शो को देखेंगे। जानकारी दे दें की जियो सिनेमा की और से इस शो का एक वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें आप ऋतिक रोशन को देख सकते हैं। ऋतिक रोशन भी इस वीडियो में यह कहते दिखाई दे रहें हैं की इस बार वे भी इस शो को देखेंगे।

 

आपको बता दें की बिग बॉस 18 को शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। लेकिन मेकर्स लोग धड़ाधड़ प्रोमो जारी कर फैंस की बेचैनी को बढ़ा रहें हैं। बता दें की मेकर्स की और से हालही में एक और प्रोमो को जारी किया गया है।

इस प्रकार की बातें भी सामने आयी है की इस बार के सीजन में निया शर्मा भी हिस्सा लेंगी। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। उन्होंने खुद ही इस बात को सांझा किया है। बता दें की इस बार शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, विवियन डिसेना और गुणरत्न सदावर्ते इस सीजन का हिस्सा बन रहें हैं।

सलमान खान की शादी कराएंगे अनिरुद्धाचार्य?

आपको पता होगा ही इस बार सलमान ही इस शो को होस्ट कर रहें हैं। बता दें की इस बार इस शो के प्रीमियर पर अनिरुद्धाचार्य भी पहुंचे। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने सलमान को गीता को भेंट किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य ने यह भी कहा की वे सलमान के लिए दुल्हन ढूंढेंगे। इसी बीच सलमान ने अपनी डिमांड अनिरुद्धाचार्य के सामने रख दी।

आपको बता दें की इस बार इस शो में एक गधा भी मेहमान बनकर इस शो का हिस्सा बन रहा है। इस गधे का नाम मैक्स बताया जा रहा है। कलर्स टीवी के शेयर किये एक प्रोमो में इस गधे को दिखाया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “क्या बिग बॉस 18 के नए गेस्ट के हैं चार पैर?”