घटना बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र से सामने आयी है। यहां पर एक भाई और बहन ने कुछ ऐसा काम कर डाला की जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों में भी हैरानी को साफ़ देखा जा सकता है। वहीं लड़के और लड़की के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। असल में इस क्षेत्र के ही एक मंदिर में एक भाई ने अपनी चचेरी बहन से ही विवाह कर लिया है। इस घटना की चर्चा क्षेत्र में काफी जोर शोर से हो रही है।

कई वर्ष से प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है दोनों लोगों ने बेगूसराय के चट्टी रोड स्थित मंदिर में विवाह किया था। कहा जा रहा है की इन दोनों के बीच में कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद दोनों ने आपस में विवाह करने का निर्णय ले लिया था। इसके बाद दोनों जाकर विवाह कर लिया। अब इस संबंध में लड़की की मां ने वीरपुर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है तथा लड़की की सकुशल बरामदगी की प्रार्थना की है।

लड़की की मां ने लगाया आरोप

लड़की की मां का कहना है की लड़का उसकी लड़की को विवाह करने के लिए बहला फुसला कर ले गया था। परिवार के लोगों का कहना है की लड़की घर से कॉलेज में फार्म भरने की बात कह कर घर से निकली थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों लोग बालिग़ बताये जा रहें हैं। वीरपुर पुलिस को दोनों के मंदिर में विवाह करने की जानकारी मिल चुकी है। अतः अब पुलिस संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस की और से कहा गया है की दोनों को जल्दी ही ढूंढ लिया जाएगा।

बीपीएससी शिक्षक ने भी किया था यह काम

जानकारी के लिए बता दें की कुछ ही समय पहले बेगूसराय में ही बीपीएससी शिक्षक ने भी भागकर विवाह कर लिया था। शिक्षक ने भी मंदिर में विवाह कर लड़की की मांग को भर डाला था। जिसके बाद काफी हंगामा हुआ था। लड़की के स्वजनों ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था हालांकि दोनों ने अपनी मर्जी से ही विवाह किया था।