मंकीपॉक्स का प्रकोप अब दुनियाभर में तेजी से बढ़ने लगा है। यह वायरल अफ्रिका से निकल कर यूरोप होता हुआ अब अमेरिका तक जा चुका है। अब खबर है की भारत भी इस वैश्विक संकट से प्रभावित हो चुका है। रिपोर्ट्स के अनुसार भारत में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आया है। बता दें की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की पुष्टि की है की एक व्यक्ति में इस समस्या के लक्षण मिले हैं। बता दें की यह व्यक्ति विदेश से भारत में आया था, जिसके बाद उसको तुरंत आइसोलेट कर आवश्यक जांच परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

कैसी है मरीज की हालत

स्वास्थ्य मंत्रालय की और से कहा आगया है की मरीज को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। इस मरीज की जांच राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र कर रहा है। जांच के परिणाम आते ही मंकीपॉक्स का पता लग सकेगा। मंत्रालय ने कहा है की इस मामले में सभी सावधानियों पर ध्यान दिया जा रहा है तथा सभी चिकित्सा मानकों को पूरा किया जा रहा है।

इस प्रकार फैलता है मंकीपॉक्स

आपको बता दें की मंकीपॉक्स एक संक्रामक रोग है, जो की संक्रमित व्यक्ति या जानवर से सीधे संपर्क करने से फ़ैल जाता है। यह संक्रमित व्यक्ति के घावों, द्रवों या अन्य संक्रमित सामग्रियों से भी फ़ैल सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की एक बैठक में यह बताया गया है की यह रोग आमतौर पर 2 से 4 सप्ताह तक बना रहता है। इसके ज्यादातर मामलों में मरीज को सामान्य देखभाल की आवश्यकता होती है और वे जल्दी ही स्वस्थ हो जाते हैं। संक्रमित व्यक्ति के करीब आने पर यह रोग जल्दी फैलता है खासकर यौन संबंध बनाने या संक्रमित घावों के पास आने पर।

मंकीपॉक्स के मुख्य लक्षण

बुखार
पीठ दर्द
थकावट
सिरदर्द
मांसपेशियों का दर्द
उभरे हुए दर्दनाक दाने
ठंड लगना।

बचाव के तरीके

संक्रमित जानवरों से बच कर रहें।
संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
अपने हाथों को नियमित साबुन से धोएं।
सार्वजानिक स्थानों पर मास्क लगा कर रखें।