नहाना मानव शरीर के स्वास्थ्य को बनाये रखने के लिए बेहद जरुरी है। डॉक्टर भी प्रतिदिन स्नान करने की सलाह देते ही हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अनोखा मामला सामने आया है। घटना की जानकारी से पता लगा है की पत्नी अपने पति से इसलिए नाराज थी क्योकि उसका पति नहाता नहीं था। इसके बाद में पत्नी नाराज होकर अपने मायके चली गई हालाकि बात यहीं ख़त्म नहीं हुई। पत्नी ने अपने खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र पर ट्रांसफर कर दिया। आइये अब आपको इस बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

40 दिन पहले हुआ था विवाह

आपको बता दें की आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर एक अनोखा मामला सामने आया है। मामले को जानकर काउंसलर्स भी अपना माथा पकड़ बैठे। असल में 40 दिन पहले आगरा की निवासी एक महिला का विवाह इसी शहर में ही हुआ था। शादी के बाद जब महिला ने अपने पति को नहाने को कहा तो उसका पति इस बात को टाल गया। पत्नी के जोर देने पर पति ने अपने ऊपर गंगाजल की 4-5 बूंदे डाल ली। हालांकि जब लगातार ऐसा ही होता रहा तो पत्नी ने अपने पति की शिकायत ससुराल में की। जिसके बाद सास ने बहू को पति के न नहाने का राज बताया। जिसको सुनकर पत्नी के होश उड़ गए और वह अपने मायके चली गई।

पुलिस में की शिकायत

पत्नी ने अपने मायके जाकर पति खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने आरोप लगाया है की उसका पति उसके साथ में मारपीट करता है। पत्नी का आरोप है की उसका पति दहेज़ उत्पीड़न भी करता है। इसके बाद में पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया था। काउंसलर्स के सामने पत्नी ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए यह भी कहा की उसका पति नहाता नहीं है। पत्नी ने बताया की अभी तक उनकी शादी को सिर्फ 40 दिन ही हुए हैं और इस दौरान पति सिर्फ 6 बार ही नहाया है। पत्नी ने कहा की उसका पति गंदा रहता है तथा नहाने को बोलने के लिए कहने साथ में मारपीट करता है। हालांकि पति का कहना है की वह अपने शरीर पर गंगाजल के छींटे डाल लेता है और समय मिलने पर नहा भी लेता है।

पत्नी ने रखी शर्त

काउंसलर्स डॉक्टर सतीश खिरवार ने कहा की जब दोनों को बैठाकर समझाया गया तो पत्नी ने पति के साथ रहने के लिए अनोखी शर्त रखी। पत्नी ने कहा की यदि उसका पति रोज नहीं नहायेगा तो वह उसके साथ नहीं रहेगी। अतः पुलिस तथा काउंसलर्स के सामने पति इस बात को लिखकर दे की वह प्रतिदिन नहायेगा। ऐसा करने पर ही वह उसके साथ जाएगी। अब इस मामले में दोनों को अगली तारीख दी गई है। अगली तारीख पर दोनों को फिर से समझाया जाएगा।