ज्योतिष शास्त्र सौर मंडल के 9 ग्रहों के अनुसार फलादेश बताता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये 9 ग्रह मानव जीवन पर विशेष प्रभाव डालते हैं। इनमें राहु तथा शनि बेहद शक्तिशाली मानें जाते हैं। राहु एक बेहद उत्पाती ग्रह के रूप में शास्त्रों में चित्रित किया गया है। मान्यता है की इसकी वाहन देवी दुर्गा हैं जो इस पर नियंत्रण रखती है और इसको कंट्रोल करती हैं। राहु को एक ऐसा ग्रह माना गया है जो किसी को भी राजा से रंक बना देता है।

अतः इन दिनों नवरात्री में आप देवी दुर्गा के कुछ सरल उपायों से बिगड़े हुए राहु को सहज तरीके से सही कर सकते हैं। राहु के सही होने पर आपके जीवन में तरक्की के मार्ग तो खुलेंगे ही साथ ही जीवन में सुख-शांति का प्रादुर्भाव भी होगा। आइये अब आपको बिगड़े राहु को सही करने के उपाय के बारे में बताते हैं।

शारदीय नवरात्रि का सरल उपाय

इस नवरात्री को आप मां दुर्गा के सिंहवासिनी स्वरुप का पूजन करें। इसके लिए आप सामान्य पूजन के बाद पानी वाले नारियल को अपनी गोद में लेकर देवी दुर्गा के सामने बैठे। अब आप रुद्राक्ष की माला पर “ॐ दुं दुर्गाय नमः” मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।

इसके उपरांत आप राहु के मंत्र “ॐ भ्रां भ्रीं भ्रौं सः राहवे नमः” भी एक माला जाप करें। इसके बाद में आप देवी दुर्गा से क्षमा प्रार्थना कर आरती करें और अंत में शांति पाठ करें। अब आप पानी वाले नारियल को लेकर किसी बहती साफ़ नदी के पानी में प्रवाहित कर दें। ख़ास बात यह है की आप इस उपाय को नवरात्री के किसी भी दिन कर सकते हैं।

यह सरल उपाय भी कर सकते हैं

बता दें की नवग्रहों की पूजा तथा उनके मंत्र का जाप इन ग्रहों के शुभ प्रभाव को बढ़ाता है। अतः आप नवरात्रि के अलावा कभी भी इन ग्रहों का पूजन किसी विशेषज्ञ की देखरेख में या परामर्श से कर सकते हैं। इसी प्रकार से आप देवी दुर्गा का सामान्य पूजन भी किसी भी माह में कर सकते हैं। देवी दुर्गा का पूजन आपको बिगड़े राहु की कुपित दृष्टि से बचाता है।

इसके लिए आप पूजन में चंडी पाठ कर सकते हैं। आप मां दुर्गा के पूजन में उनके मंत्र “या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः” अथवा “ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नमः” का जाप भी एक निश्चित संख्या में कर सकते हैं। ऐसा करने पर न सिर्फ राहु बल्कि अन्य सभी ग्रह भी शांत रहेंगे तथा अपना शुभ प्रभाव ही आपके जीवन पर डालेंगे।