सोशल मीडिया से आज हर कोई जुड़ा हुआ है। काफी लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया फेम मिला हुआ है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया पर फेम पाने के लिए तरह तरह की वीडियो बनाते नजर आते हैं। लेकिन हालही में एक बेहद डरावना मामला सामने आया है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है की आखिर फेम की ऐसी क्या भूख है, जो किसी को भी अपनी जिंदगी डाव पर लगाने को मजबूर कर दे।

तेलंगाना से सामने आयी घटना

आपको बता दें की यह घटना तेलंगाना से सामने आयी है। यहां का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स अपने मुंह में सांप को डालने का करतब दिखता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कारनामें को करते हुए शख्स को सांप ने काट लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। घटना तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की बताई जा रही है।

इस प्रकार घटी घटना

जानकारी दे दें की इस शख्स की पहचान 20 वर्षीय शिवराज के तौर पर हुई है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है की शख्स सड़क पर खड़ा होकर अपने मुंह में सांप को डाल रहा है। इसके बाद में शख्स कैमरे की और देखकर हाथों को जोड़ता है तथा अपने बालों पर हाथ फेरता है। इस दौरान कोबरा शख्स के मुंह में फंसा हुआ होता है और चटपटा रहा होता है।

वीडियो में शख्स सांप के सिर को अपने मुंह में रखते हुए अंगूठा दिखाता है। इस दौरान ही सांप शख्स को काट लेता है। तेलगु स्क्राइब के अनुसार यह शख्स तथा इसके पिता सांपो को पकड़ कर ही अपना गुजारा करते थे। इस सांप को भी बाहर से पकड़ा ही गया था। मृतक के पिता ने ही लड़के को सलाह दी थी की वह सांप का वीडियो बनाकर व्हाट्सअप पर शेयर करे लेकिन इस करतब को करते समय लड़के को सांप ने काट लिया और उसकी मौत हो गई।

https://x.com/ChotaNewsTelugu/status/1831956541886300266?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1831956541886300266%7Ctwgr%5Ec26459399a1699be37c254483fb96e1d3105a062%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.aajtak.in%2Ftrending%2Fstory%2Fa-boy-puts-cobra-head-inside-his-mouth-to-record-reel-in-telangana-tstf-2033947-2024-09-07

लोगों ने दी प्रतिक्रया

इस वीडियो के सामने आने के बाद में लोगों में काफी रोष और गुस्सा नजर आ रहा है। कई लोग यह भी जानना चाह रहें थे की इस शख्स ने सांप को मुंह में क्यों डाला। एक यूजर ने लिखा “यह बेहद डरावना है लेकिन इस शख्स ने ऐसा क्यों किया?” एक अन्य यूजर ने लिखा “भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। काश उसने ऐसा न किया होता लेकिन रील्स के लिए इस प्रकार की घटनाएं हमेशा खतरनाक ही साबित होती हैं। इस प्रकार से बहुत से लोग कमेंट में अपने अपने विचार रख रहें हैं।