आपको बता दें की हमारे शरीर में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। असल में इस ग्रुप में कई विटामिन जैसे बी1, बी2, बी5 आदि होते हैं। आपके हार्ट को हेल्दी रखने, मस्तिष्क को हेल्दी रखने तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में विटामिन बी12 काफी महत्वपूर्ण होता है।

इसके अलावा यह रेड सेल्स का प्रोडक्शन बढ़ाने तथा मांसपेशियों को मजबूत बनाने का कार्य भी करता है। कई बार हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी आ जाती है और हमारा इस और ध्यान नही जाता है। अतः आइये सबसे पहले आपको इसकी कमी पर होने वाले लक्षणों के बारे में बताते हैं।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

विटामिन बी12 की कमी होने पर आपके हाथ-पैरो में झुनझुनी होना, थकान होना, कमजोरी होना, सांस लेने में समस्या होना या मितली आने की समस्याएं होने लगती हैं। अब सवाल उठता है की विटामिन बी12 की कमी यदि शरीर में हो चुकी है तो इसको कैसे बढ़ाया जाए। आइये अब आपको इस संबंध में भी बताते हैं।

विटामिन बी12 को कैसे बढ़ाएं

जानकारी दे दें की शरीर को स्वस्थ बनाये रखने के लिए विटामिन बी12 का बैलेंस बने रखना काफी आवश्यक होता है। अतः कुछ ऐसी चीजें हैं। जिनका सेवन आपके शरीर में विटामिन बी12 के सही स्तर को बनाये रखता है। आइये इन सभी वस्तुओं के बारे में आपको बताते हैं।

उबला अंडा

यदि आप उबला अंडा प्रतिदिन खाते हैं तो इससे आपकी बॉडी में विटामिन बी12 का सही स्तर बना रहता है। असल में अंडा विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसको आप प्रतिदिन नाश्ते में एक या आधा सेवन कर सकते हैं।

रात को दूध

बता दें की विटामिन बी12 डेयरी प्रोडक्ट में भी पाया जाता है। अतः आपकी रत को दूध पीकर सोने की आदत विटामिन बी12 की कमी को होने से बचा सकती है। इसके अलावा आपके शरीर को इससे अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे।

लक्षणों को न करें अनदेखा

यदि आपको अपने शरीर में विटामिन बी12 की कमी के लक्षण दिखाई पड़ते हैं तो आप इन्हें अनदेखा न करें बल्कि डॉक्टर के पास जाकर टेस्ट कराएं तथा उसके बताये अनुसार सप्लीमेंट्स का सेवन करें।