यूएई यानी यूनाइटेड अरब एमिरेट्स एक तेजी से उभरता हुआ विकसित देश है। बड़ी संख्या में लोग इसे पसंद करते हैं। यहां के लोगों की जीवन शैली, सड़के, पुलिस तथा लोगों के खर्च करने अंदाज सबसे जुदा है। आपको पता होगा ही दुबई यूएई का सबसे लोकप्रिय शहर हैं। देश-दुनिया के लोग दुबई को काफी पसंद करते हैं।

यहीं पर दुनिया के सबसे अमीर शेख रखते हैं। ये इस प्रकार के काम करते ही रहते हैं। जिससे दुनिया को पता रहें की दुबई के शेख काफी ज्यादा अमीर होते हैं। हालही में एक शेख ने ऐसा ही किया है। असल में उसने अपनी पत्नी के लिए आइलैंड को ही खरीद लिया। लेकिन इसके पीछे जो वजह है, वह आपको हैरान कर देगी। आइये अब आपको पूरा मामला बताते हैं।

इसलिए खरीदा था आईलैंड

आपको बता दें की अरबपति बिजनेसमैन जमाल अल नदाक ने अपनी पत्नी बीवी सौदी अल के लिए आइलैंड खरीदा है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा “‘POV: आप बिकिनी पहनना चाहती थीं इसलिए आपके करोड़पति पति ने आपके लिए एक आइलैंड खरीद लिया।” जमाल अल नदाक की पत्नी को प्राइवेसी मिल सके इसलिए उन्होंने यह आइलैंड खरीदा आपको बता दें की इस आइलैंड की कीमत 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग 418 करोड़ भारतीय रुपये है। फिलहाल उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यूजर्स ने किये कमेंट

इस समय पर पत्रकार शुभांकर मिश्रा का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को theshubhankarmishra अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में शुभांकर मिश्रा दुबई में शेख द्वारा खरीदे गए आइलैंड की जानकारी को शेयर करते हुए देखे जा सकते हैं। इस वीडियो को काफी देखा जा रहा है। इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो पर काफी कमेंट भी कर रहें हैं। एक यूजर लिखती हैं “आजकल के हसबैंड तो शॉपिंग तक नहीं कराते हैं।” एक अन्य यूजर लिखते हैं “मियां भाई का जलवा, बाकी सब हलवा।” इस प्रकार से काफी लोग इस वीडियो पर अपने विचार प्रकट कर रहें हैं।