नई दिल्ली। बारिश होने के दौरान सापों का सड़कों, खेतखलिहान के साथ, घर के आसपास मिलना एक आम बात है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते है। इनके बीच अजगर के शिकार करते हुए के वीडियो काफी देखने को मिलते है। ऐसा ही एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और अजगर के बीच की एक बड़ी जंग देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान हो जाएंगे।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अजगर ने 64 साल की अरोम अरुणरोज पर उस समय हमला किया ,जब वो पानी लेने के लिए किचिन पर गई थी। उसके बाद रेस्क्यू करने पहुंची टीम को अजगर से छुड़ाने में दो घंटे की मशक्कत करते हुए महिला को उसके बंधन से छुड़ा दिया।
Thai woman spent almost two hours fighting, four-metre python that attacked her while she was washing dishes, biting her several times and trying to strangle her.
— Charlie (@Acuteremod) September 18, 2024
A neighbor came running to the noise and called the rescuers. The woman survived and didn't receive serious injuries pic.twitter.com/TYRslEYSNx
बताया जा रहा है कि अजगर ने पहले अरोम को पैरों में काटा और उसके कमर से लिपटकर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। जैसे जैसे अंजगर महिला को जकड़ रहा था महिला ने पूरी कोशिश के साथ अजगर के सिर के पकड़ लिया। लेकिन अजगर की पकड़ के सामने वो हार मानती रही। सांप उसे लगातार जकड़े ही जा रहा था तब अरोम ने अपनी जान बचान के लिए किचन के दरवाजे को जोर से पकड़ लिया। जान बचान के लिए महिला ने जब आवाज लगी तो पड़ोसी मदद के लिए तुंरत पहुंच गए। जिसके बाद तुरंत ऑथोरिटी को फोन किया।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने देखा कि अरोम सांस नही ले पा रही थीं। उन्होने तुरंत सांप के मुंह को पकड़ते हुए धीरे-धीरे कर उसे रेस्क्यू किया। वीडियो में आप देख सकते है कि महिला अरोम पूरी तरह से थक चुकी हैं और शरीर पीला पड़ चुकी है।
रेयर है इंसानों पर हमला करना
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अजगर इंसानों पर हमला काफी रेयर करते है। बड़े अजगर भी इंसानों का शिकार नहीं करते हैं। वो जानवरों को अधिक निशाना बनाते हैं। अरोम को रेस्क्यू करने के बाद सांप मौके पर से भागने में भी सफल रहा।