नई दिल्ली। 16वीं सदी के एक लोकप्रिय भविष्यवक्ता और ज्योतिषी नास्त्रेदमस को भविष्य में होने वाली वैश्विक घटनाओं और आने वाले संकटों में की गई भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता रहा है, उन्होने अपनी किताब ऐसी कई भविष्यवाणियों के बारे में लिखा है जो लगभग सच साबित हुईं है। जिसका जीता जागता उदाहरण कोरोना जैसी महामारी भी थी।  नास्त्रेदमस के हर बड़ी भविष्यवाणियों का उल्लेख उनकी रचना, “लेस प्रोफेसीज” (Les Prophéties) नाम की किताब में देखने को मिलता है। इसी के बीच इस समय एक भविष्यवाणी के बारे में काफी चर्चा सुनने को मिल रही है। जिसका संबंध 2024 अक्तूबर से है।

 अक्टूबर 2024 में क्या होगा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी में अक्टूबर 2024 में वैश्विक संकट की बात लिखी गई है। जिसके तहत देश में युद्ध, प्राकृतिक आपदा और सामाजिक अस्थिरता के होने को लेकर भविष्यवाणी की गई है। और इस तरह का इशारा इस समय ईरान और इजरायल के बीच हो रहे तनाव में देखने को मिल रहा है।

राजनीतिक उथल-पुथल

युद्ध के अलवा राजनीतिक क्षेत्र में बी उथल-पुथल को लेकर नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है। जो सच साबित हो सकती है। क्योकि जल्द ही अमेरिका में चुनाव होने वाला हैं, जिससे वहां सत्ता परिवर्तन हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इसका असर पूरी दुनिया पर देखने को मिलेगा. खासतौर से उन देशों जो जंग की आग से लड़ रहे है।

प्राकृतिक आपदाओं के साथ नई महामारी

नास्त्रेदमस ने जलवायु परिवर्तन को लेकर भी भविष्यवाणी की है. अक्टूबर 2024 में, दुनिया को मौसम के बदलने की घटनाओं, जैसे कि तूफान, भूकंप, या अन्य प्राकृतिक आपदाओं की संभावना है। इसके अलावा स्वास्थ्य संकट को लेकर भी नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की है. जिसमें अक्टूबर 2024 के एक नई बीमारी अपना जाल फैला सकती है।