नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का पूरी दुनिया में डंका बजता है। यदि भोजपुरी सिताराों की बात करें, तो आम्रपाली दुबे किसी परिचय के मोहताज नहीं है। आम्रपाली दुबे फिल्मों में जितनी एक्टिव रहती हैं उससे कहीं ज्यादा सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। इसलिए पूरे देश में आम्रपाली दुबे को सोशल मीडिया पर देखा जाता है और लोग उन्हें पसंद करते हैं।

भोजपुरी फिल्मों की बात हो और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की बात ना हो तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अधूरी लगती है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आज भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार हैं। निरहुआ की एक झलक पाने के लिए लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। निरहुआ अपने अभिनय के साथ सुरीली आवाज के लिए भी मशहूर हैं। निरहुआ के गाए गाने देश भर में सुने जा सकते हैं।

Gori Tohar Kamar Lachkauwa | Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Indu Sonali | FULL VIDEO SONG 2019

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी को सुनहरे पर्दे पर बेहद पसंद किया जाता है। यो लोग जिस फिल्में भी एक साथ काम करते है वो  फिल्म  सुपरहिट साबित होती हैं। इसीलिए भोजपुरी फिल्मों में इस जोड़ी को सुपरहिट जोड़ी माना जाता है। दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

वायरल वीडियो 2019 में बनी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ फ़िल्म का है। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी देखते बनती है इसी फिल्म का एक गाना है जिसके बोल हैं ‘गोरी तोहर कमर लचकवा’ वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिलती है। यही वजह है कि भोजपुरी फिल्म पसंद करने वाले निरहुआ और आम्रपाली दुबे के फैंस इस वीडियो को बार-बार देखना चाह रहे हैं इसीलिए यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया यह गाना इन दोनों वायरल हो रहा है।

Aamrapali, निरहुआ का सबसे दर्द भरा गीत - कबहुँ ना जइहा ऐ बेटी - Bhojpuri Sad Song 2020

आपको बता दें कि वायरल हो रहा भोजपुरी गाना ‘गोरी तोहार कमर लचकुआ’ को आवाज़ दी है इंदु सोनाली और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने। वायरल हो रहे गाने के लिरिक्स को लिखा है प्यारे लाल आनंद ने और भोजपुरी के जाने-माने संगीत निर्देशक मधुकर आनंद ने इस गाने में संगीत दिया है।