इस समय पूरा देश राममय है और 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा है। इसको लेकर पूरे देशभर में उल्हासका माहौल है। अयोध्या का कायाकल्प किया जा चुका है और कार्यक्रम के कार्य अब पहले से ज्यादा तेजी से होने लगे हैं। इस अवसर पर हम आपको रामायण से जुड़े कुछ फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहें हैं। जिनके बारे में काफी कम लोगों को पता होगा।

यह है भगवान राम की बहन का नाम

आपको बता दें कि भगवान राम के मात्र तीन भाई ही नहीं थे बल्कि उनकी एक बहन भी थी। आप भले ही यह सुनकर चौंक जाएं लेकिन यह सच है। श्रीराम तथा उनके तीन भाइयों के अलावा महाराज दशरथ के एक और संतान भी थी जिसका नाम शांता था। देवी शांता अपने सभी भाइयों से बड़ी थीं। कहा जाता है कि उनका जिक्र बाल्मीकि रामायण के बाल काण्ड में किया गया है। यह भी कहा जाता है कि विष्णु पुराण में भी देवी शांता का वर्णन किया गया है और इन्हें महाराज दशरथ तथा महारानी कौशल्या की पुत्री बताया गया है।

इसलिए होता है इनका जिक्र

आपको बता दें कि रामायण की चर्चा होने पर श्रीराम तथा उनके चार भाइयों के साथ में उनकी बहन शांता का जिक्र भी होता है। इसका कारण यह है कि महाराज दशरथ ने अपनी बेटी शांता को अंगदेश के राजा रोमपद तथा उनकी पत्नी वर्षिणी को गोद दे दिया था। असल में एक बार जब राजा रोमपद तथा रानी वर्षिणी अयोध्या आये तो वे शांता को देखकर काफी भावुक हो गए थे क्योकि उनके कोई संतान नहीं थी। अतः महाराज दशरथ ने उनके दुःख को समझते हुए उन्हें शांता को गोद दे दिया था।

कहां होती है पूजा

ऐसा कहा जाता है किहिमाचल प्रदेश में देवी शांता का एक मंदिर है। वहीं पर इनकी पूजा की जाती है।