नई दिल्ली। Soaked Figs Benefits। जब भी शरीर में कमजोरी आती है। तो घर में सबसे ज्यादा ड्राइ फ्रूट्स को लोग खाना ज्यादा पसंद करते है। ये ड्राइ फ्रूट्स शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी साबित होते है। लेकिन यदि आप कम कमय में ज्यादा फायदा पाना चाहते है तो इस सभी को छोड़कर आज से ही अंजीर (Anjeer) का सेवन करना शुरू कर दें।

सूखे अंजीर (Dried fig)में ढेरों औषधिय और पौष्टिक गुए पाए जाते हैं। जिसका सेवन करने से शरीर की कई खतरनाक बीमारियो से छुटाकारा पाया जा सकता है। सूखे अंजीर में आयरन, जिंक, फाइबर, मैंगनीज, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते है। आइए जानते है।  अंजीर खाने के फायदे

ब्लड शुगर लेवल को करता है कम

अंजीर का सेवन रोज करन से शरीर में तेजी से बढ़ रहा हाई शुगर लेवल को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप रोज अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाएं। यह टाइप-2 डायबिटीज वाले मरीजों के शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर देता है।

कब्ज की समस्या दूर

सूखे अंजीर को रातभर पानी में भिगोकर खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।  क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है।

हड्डियों को करता है मजबूत

अंजीर को सेवन रोज करने से इसमें मोजूद कैल्शियम हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते है।