Deepti Bhatnagar Birthday: 90 के दशक में आई फिल्म  ‘कालिया’ ‘मन’ जैसी शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाली एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर 30 सितंबर को अपना 57वां बर्थडे मनाने जा रही हैं। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

टीवी से बॉलीवुड तक का लंबी सफर तय करके अपनी एक अलग छवि बनाने वाली एक्ट्रेस दीप्ति भटनागर आज 57 साल की हो गई है। उम्र के इस पड़ाव को पार करने के बाद भी उनके स्कीन पर बुढ़ापे की कोई शिकन नजर नही आती है। इनकी खूबसूरती के सामने आज की एक्ट्रेस भी फेल होते दिखती है।

दीप्ति भटनागर यूपी के मेरठ शहर की रहने वाली हैं। और इसी जगह से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो अपना करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। जहां पर उन्होने अपने करियर की शुरूआत ऐड फिल्मों से की। इसके बाद मॉडलिंग की दुनिया में अपना सफऱ शुरू किया। इसी दौरान उनका एक गाना ‘मेरा लॉन्ग गवाचा’ भी काफी पॉपुलर हुआ था। जिसने रातों रात उन्हें एक स्टार बना दिया।

दीप्ति ने एक शो ‘यात्रा’ में काम किया। जिसमें वो देश के बड़े मंदिरों से जुड़ी अहम जानकारी देती नजर आती थी। इस शो से उन्हें घर-घर पहचान मिली। और इसकी बाद ही वो बड़े पर्दे पर नजर आने लगी।

उन्होंने 90 के दशक में आई फिल्म ‘कालिया’ (1997), ‘मन’ (1999), ‘चोरी चोरी चुपके चुपके (2001), ‘रोक सको तो रोक लो’ (2004) जैसी फिल्मों में काम किया है।

एक्ट्रेस ने शो के डायरेक्ट रणदीप आर्या से शादी करके अपना घर बसा लिया। आज दोनों 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं। वो अब फिल्मों और एक्टिंग की दुनियां  से दूर रहकर घर पर अपने परिवर के साथ समय व्यतीत कर रही हैं।