नई दिल्ली। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-अजित पवार गुट के विधायक और महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि झिरवाल ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्रालय की छत से छलांग दी। कथित तौर पर मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय में झिरवाल अनुसूचित जनजाति कोटे से धनगर समुदाय के लिए आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। इसी दौरान विधायक और तीन अन्य लोगों ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस की मदद से इन्हें वहां से निकाला गया।

महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायकों की शुक्रवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता के साथ  उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और अन्य मंत्री मौजूद थे। इस बैठक में लिये गए फैसले के बाद महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के विधायक काफी नराज हो गए, जिसके बाद से शुक्रवार को मंत्रालय में विरोध प्रदर्शन किया गया।