Farming Tips आमतौर पर जब भी फसलों और खेतों की बात होती है तो हम सभी के दिमाग में गेहूं चावल मक्का जैसे अन्य अनाज की छवि दिमाग में बनती है। मगर क्या आप जानते हैं इस दुनिया में एक ऐसा फल भी है जिसकी खेती करके एक बार में आप 5 से 6 लाख रुपए तक का फायदा कमा सकते हैं। 

जी हां महाराष्ट्र के एक युवा किसान ने अपने इस अनुभव को मीडिया के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक एकड़ जमीन पर उन्होंने इस खेती को करके एक बार में 5 लाख तक का मुनाफा कमाया है। लिए आपको बताते हैं यह विशेष फसल कौन सी है। 

1 एकड़ से होगा 5 लाख तक का फायदा Farming Tips

आई आपको बताते हैं महाराष्ट्र के युवा किसान राहुल खोसे के बारे में। जी हां राहुल ने अपने किसी अनुभव के बारे में जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि उन्होंने 2021 में अंजीर की फसल की खेती शुरू करने का फैसला किया। जालना जिले के मछिंद्रनाथ चिंचोली में रहने वाले राहुल के पास खेती करने के लिए अच्छी खासी जमीन थी। उन्होंने पूरी जमीन पर अंजीर की खेती करने का फैसला किया और खेती के बाद पहले साल में एक से डेढ़ लाख तक की कमाई अर्जित की। 

Must Read

खेती के लिए मिट्टी को चाहिए विशेष खाद

पूछताछ के दौरान राहुल ने बताया कि अंजीर की खेती के लिए उन्होंने एक बहुत बड़े खेत को चुना था। जहां काम से कम 12*15 दूरी पर एक पौधा लगाया जाए। इसी के साथ ही आपको बता दे खेत में खाद बनाने के लिए सबसे पहले राहुल ने 10 किलो गोबर और 10 किलो खाद के साथ-साथ 5 किलो वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल किया। जिसमें उन्हें लगभग 60 से 70 हजार तक का खर्च आया। मिट्टी की पूरी तरह उपजाऊ हो जाने के थोड़े समय बाद खेत में बीजा रोपण शुरू हुआ। 

इस तरह होती है फसल से कमाई

राहुल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अपने अंजीर की फसल को वह किसी व्यापारी को नहीं भेजते हैं बल्कि उनकी खुद की स्टाल है जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा होता है। उन्होंने बताया कि 4 से 5 साल पुराने पेड़ से लगभग 15 किलो तक का अंजीर प्राप्त हो जाता है। यहां तक की एक पूरी तरह से परिपक्व पेड़ एक बार में 120000 रुपए तक का मुनाफा देता है। जिस भी अपने और अपने परिवार का गुजर बसर काफी खूबसूरती से कर पाते हैं।