नई दिल्ली। आपने अक्सर सुना होगा बारिश के मौसम में या फिर सर्दी के मौसम में लोगों के घरों में सांप घुस जाते हैं। सांप यदि किसी के घर में घुस जाए पूरे घर में अफरा तफरी मच जाती है, यहां तक की बच्चे और बुजुर्गों को घर में घुसने से भी रोका जाता है। लेकिन आपको बता दें जितना सांप से हम डरते हैं सांप भी हमसे उतना ही डरता है। सांप बेहद शर्मीले स्वभाव के होते हैं। यदि किसी घर में सांप घुस जाए तो उसे मारने की बजाय थोड़ी सी उपाय करके सांपों को घर से सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है।  छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली नोवा नेचर सोसाइटी सांपों के संरक्षण के लिए काम कर रही है। इस संस्था के सेक्रेटरी मोइज अहमद की मानें तो सांप एक जहरीला जीव है। उससे डरना तो सही है लेकिन उसको मारना गलत है।

 पर्यावरण संतुलन के लिए सांप है जरूरी-

यदि भारत में पाए जाने वाले सांपों की बात करें तो यहां के 20% सांप ही जहरीले होते हैं। जिनके जहर से इंसानों की मृत्यु हो सकती है। बाकी के 80 फ़ीसदी सांप कम जहरीले होते हैं, और खतरनाक भी काम होते हैं। लेकिन दहशत में लोग हर सांप को मारने पर आमादा हो जाते हैं। सांप का पर्यावरण संरक्षण में अहम रोल होता है। फूड चेन में सांपों का विशेष महत्व होता है। यदि सांप ना रहे तो खेतों में चूहे बेतहाशा बढ़ सकते हैं, और फसलों को बुरी तरह तबाह कर सकते हैं। इसलिए यह सांप हमारे लिए हमारे दोस्त की तरह काम करते हैं।

 घर में दिखे सांप तो क्या करें?-

यदि किसी के घर में सांप घुसे तो उसके लिए घबराने की बजाय घर के किनारो में या तो फिनायल या फिर मिट्टी का तेल छिड़कने जिसकी गढ़ से सांप खुद-ब-खुद घर से बाहर निकल जाएगा।

इसके अलावा सांप के संरक्षण का एक उपाय और भी है यदि घर में सांप घुसता है तो दीवार के किनारो पर चलता है दीवार के किनारे किनारे जिस जगह सांप हो वहां एक पाइप में दूसरे छोर पर बोरा बांधकर सांप के सामने रखते हैं सांप सुरक्षा के लिए उसे पाइप के अंदर से बोरे के भीतर चला जाएगा। इसके बाद बिना घबराए बोरे को बांधकर सांप को ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दें। इससे सांप भी सुरक्षित बच जाएगा और आप भी सांप के डर से दहशत मुक्त हो जायेंगे।

 सांप के काटने पर क्या करें? –

यदि किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है तो घबराने की वजह 108 नंबर पर तत्काल कॉल कर एंबुलेंस बुलाकर पीड़ित को अस्पताल पहुंचना चाहिए। इस बात का विशेष ध्यान रखें जिस व्यक्ति को सांप ने काटा है उसे ज्यादा हिलना डुलना नहीं चाहिए शांत रहना चाहिए। दर्शन ज्यादा हिलने डुलने से पीड़ित व्यक्ति का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और जहर का संचार शरीर के भीतर तेजी से होने लगता है।

जिस व्यक्ति को सांप काटता है उसे बिना हिले डोले तत्काल अस्पताल पहुंचना चाहिए काटे गए स्थान पर ना तो साबुन से धोएं और ना ही उसे कस कर जहर को निकालने की कोशिश करें। यह खतरनाक हो सकता है। और घाव को रस्सी के सहारे बांधना भी असुरक्षित है।