Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत भारतीय हिंदू महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण व्रत होता है। देश-विदेश में निवास करने वाली हिंदू धर्म की महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु तथा स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिवर्ष करती हैं।

इस व्रत में रात्रि के समय शुभ मुहूर्त में चंद्रमा को जल अर्पित किया जाता है और इसके बाद ही व्रत पूर्ण होता है। इस साल का करवा चौथ काफी ख़ास होने वाला है। बता दें की करवा चौथ व्रत के पहले सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है।

बता दें की इस समय सूर्य सिंह राशि में है लेकिन सितंबर में वह कन्या राशि में प्रवेश करेगा और व्रत के पहले 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानकारी दे दें की इस साल 20 अक्टूबर, रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत है। अतः सूर्य का राशि परिवर्तन इस साल के करवा चौथ व्रत पर काफी प्रभाव डालेगा।

करवा चौथ और व्रत

जानकारी दे दें की यूपी, बिहार, राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों की महिलाएं करवा चौथ व्रत को प्रत्येक वर्ष रखती हैं हालांकि कई राज्यों में इस व्रत के स्थान पर हरतालिका तीज का पर्व भी मनाया जाता है, जो की पहले आता है। करवा चौथ के चार दिन बाद महिलाएं बच्चों के लिए अहोई व्रत रखती है तथा उनकी लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। यह व्रत अष्टमी तिथि को होता है तथा इस दिन महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं।

जान लें शुभ मुहूर्त

आपको बता दें की इस साल करवा चौथ व्रत की तिथि 20 अक्टूबर, रविवार को सुबह 6.46 पर लगेगी तथा अगले दिन 21 अक्टूबर को सुबह 4.16 पर समाप्त हो जायेगी। करवा चौथ पूजन का मुहूर्त इस वर्ष शाम 5.46 बजे से 7.02 बजे तक का है। इस समय पर कथा आदि को सूना जा सकता है। इस प्रकार से आपको इस बार एक घंटे का मुहूर्त मिल रहा है। बता दें की करवा चौथ के दिन चंद्रोदय रात 7.54 पर होगा हालांकि अलग अलग शहरों में इसके समय में कुछ अंतर भी हो सकता है।