नई दिल्ली : इंसान हो या जानवर अपने बच्चों से हर मां के प्यार होता है। जरा सी खतरे की आहट पाते ही जानवर बच्चे को बचाने के लिए जान हथेली पर रखकर हर खतरे का सामना करने को तैयार हो जाते है। ऐसा ही मां बच्चे के प्यार का खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हथिनी अपने बच्चे को जगाने के लिए लोगों से मदद मदद मांग रही है।

सामना आया हैरान कर देने वाला यह मामला चेक गणतंत्र के प्राग चिड़ियाघर का बताया जा रहा है। जहां एक हथिनी का बच्चा गहरी नींद में सो जाता है। और मां हाथिनि उसे जगाने का बार बार प्रयास करती है। बच्चे की नींद से ना उठने पर हाथिनी इतना डर जाती है कि वो तुंरत चिड़ियाघर के कर्मचारियों को बुलाकर ले आती है. हथिनी का मदद मांगने के इस तरीके को देख लोग हैरान भी हो रहे है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि किस तरह से हथिनी का बच्चा  अपनी मदहोश नींद मे सोच रहा है। और उसकी मां उसे जगाने का प्रयास बार बार करती है, लेकिन जब वह बच्चा नहीं उठता तो हथिनी चिड़ियाघर में देखरेख करने वाले कर्मचारियों को मदद के लिए बुलाती है।

इसपर वहां पर मौजूद जूकीपर्स आते हैं और हथिनी के बच्चे को जगाने की कोशिश करते हैं। थोड़ी देर बाद बच्चा नींद से उठता है और दौड़कर अपनी मां के पास पहुंचता है। दिल को छू लेने वाला यह वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे है कि अब तक इसे 4.3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स और 65 हजार से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं. और इसे 12.5 मिलियन बार देखा जा चुका है।