सिर्फ पानी में भिगोने से गायब हो गई सरसों, Video ने उड़ाए फ्यूज

नई दिल्ली। नकली सरसों की मार्केट में भारी मात्रा में आवक हो रही है। केमिकल से बनी यह सरसों पानी में ही घुल जाती है। मील वालों के भी होश उड़े हुए हैं। सरसों को खरीदकर पानी में जरूर रखें। 1 ही मिनट में सरसों घुल रही है। बाजार में मिलावटी चीजों की खरीदी बिक्री काफी तेजी के साथ हो रही है। जिसमें कभी दूध और उससे बने प्रोडेक्ट देखने को मिलते है तो कभी तेल, घी में मिलावट देखने को मिलती है। लेकिन अब जो मामला सामने आया है वो हैरान कर देने वाला है। जिसमें लोगों ने मिलावट की सारी हदें पार कर दी है।

सोशल मीडिया पर सामना आया यह मामला हैरान कर देने वाला है क्योकि इसमें किसी तेल दूध या मेवे का नही बल्कि सरसों के दाने में मिलावट देखने को मिल रही है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते है कि एक व्यापारी के यहां से बिकने जा रही गाड़ियों पर लदी सरसो काे दाने की बोरियों में से एक शख्स ने दाने निकालकर बताया है  किस तरह से दाने में मिलावट की जा रही है।

Nakli sarso ka video

वीडियो में देखा जा रहा है कि सबसे पहले दानों को एक बर्तन में निकालते है और उसमें जब पानी डालते है वैसे ही वो पानी में घुलना शुरू हो जाती है। इसमें मिलाए गए केमिकल्स उस व्यापारी की पोल खोलने लग जाते है।

वीडियो में देखा जा रहा है कि किस तरह से इस सरसो के दाने में मिलावॉ करके इसे ऊचें दाम  में बेचा जा रहा है। और ग्राहकों के सीधेपन का फायदा उठाकर उन्हे ठगा जा रहा है।