भोजपुरी गाना: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में से एक आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम्रपाली दुबे ने एक्टिंग के जरिए देशभर में अपनी पहचान बनाई है.आम्रपाली दुबे अपनी शानदार फिल्मों में व्यस्त रहने के बाद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती हैं। और आए दिन वीडियो शेयर कर फैंस को खुश करती रहती है। आम्रपाली दुबे के देशभर में काफी फैंस देखे जा सकते हैं। फिल्मों में इनकी जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ हिट बैठती हैं।

Gori Tohar Kamar Lachkauwa | Dinesh Lal Yadav, Aamrapali Dubey, Indu Sonali | FULL VIDEO SONG 2019

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर रियल लाइफ में भी फैंस निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी पसंद करते है. ये दोनों सितारे जब भी किसी फिल्म में एक साथ नजर आते हैं उसमें तहलका मचा देते हैं। इतना ही बॉक्स ऑफिस पर भी यह आग लगा देती है। इन दिनों एक बार फिर से एक्ट्रेस आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ट्रेंड में है।

Aamrapali, निरहुआ का सबसे दर्द भरा गीत - कबहुँ ना जइहा ऐ बेटी - Bhojpuri Sad Song 2020

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक म्यूजिक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा हैं। ये वीडियो भले ही पुराना है लेकिन लोगों को बेहद पसंद  रहा है। वायरल हो रहा यह पुराना गाना ‘गोरी तोहर कमर लचकौवा’ यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस गाने को बार बार देखना पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहा यह गाना 2019 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ से लिया गया है। इस फिल्म में निरहुआ और आम्रपाली अहम भूमिका में नजर आये थे। इस जोड़ी ने इस फिल्म में रोमांस का जबरदस्त तड़का दिया था।  इस फिल्म के सुपरहिट गाने ‘गोरी तोहार कमर लचकुवा’ गानें को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।