नई दिल्ली। बचपन से हम ये कविता सुनते आ रहे है कि ‘मछली जल की रानी है, जीवन उसका पानी है।’ जी हां ये बात तो सभी जानते है कि मछली जल में रहना वाला ऐसा जीव है, जिसका जल ही  जीवन है जिसके बिना इसका रहना मुश्किल है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मछली का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें मछली पानी में नही बल्कि, हवा की वादियो में उड़ते हुए नजर आ रही है। अब लोग इस नजारे को देखकर हैरान हो रहे है कि सच में मछली हवा में उड़ भी सकती है।

हवा में उड़ने वाली इस नायाब मछली का नाम फ्लाइंग फिश हैं। यह मछली हवा में उड़ती तो है लेकिन इसके पंख फड़फड़ाती नहीं है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि ये फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछली 650 फीट तक आसमान में उड़ने की क्षमता रखती है। यह मछली शिकारी से बचने के लिए अपने पंख की मदद से तेजी से तैरकर अपने आप को सुरक्षित कर लेती हैं। तो चलिए जानते है इस मछली के बारे में..

हवा में उड़ सकती है ये मछली

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह मछली तेजी से हवा में उड़ जाती हैं। जिसके शरीर का रंग ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर रंग का होता है।        बता दें कि ये फ्लाइंग फिश एक सर्वाहारी मछली होती है, जिसकी दुनियाभर में 40 से ज्यादा प्रजातियां पायी जाती हैं। लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है। यह मछली 3 फीट प्रति सेकंड की रफ्तार से पानी में तैरती है और हवा में उड़ने से पहले यह मछली एक सेकेंड में 70 बार अपनी पूंछ को फड़फड़ाती है।

कहां पायी जाती ये मछली

फ्लाइंग कॉड नाम की यह मछलियां अमेरिका के पेसिफिक और अटलांटिक महासागर के किनारे पाई जाती हैं। इसके अलावा इन मछलियों को अटलांटिक और इंडियन ओशन में भी पाया जाता है। यह मछलियां समुद्र की ऊपरी सतह से लेकर 200 मीटर की गहराई तक में पाई जाती हैं। सबसे खास बात यह है कि ये मछली कैरिबियाई देश ‘बारबाडोस’ का राष्ट्रीय चिंह है। इस खास मछली के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता हैं।