नई दिल्ली। हमारी धरती मे तरह के जीव जंतु से लेकर जानवर देखने को मिलते है। जिनमें से कुछ खूबसूरत होते है तो कुछ बहुत खतरनाक। फिर चाहे हम बाघ चीते की बात करें या फिर जहरीले सांपों की, या फिर आसमान में चहचहाते पक्षियों की। जंगल से लेकर जगह जगह पर आपको पक्षियो की कई रंगबिरगी प्रजातियां देखने को मिलेगी। जो  देखने में अतरंगी होन के साथ स्वभाव में भी काफी अलग होते है।आज हम ऐसे ही एक अजीब तरह के पक्षी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके स्वाभाव को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, बता दें कि इस अनोखे पक्षी का नाम सेक्रेटरी बर्ड है।

सेक्रेटरी बर्ड दुनिया का सबसे लंबा और भारी रैप्टर पक्षी है, जिसको खाने में सिर्फ जहरीले सांप ही बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। इसलिए ही इस पक्षी को किलर क्वीन भी कहा जाता है। ये पक्षी जितना दिखने में खूबसूरत होता है। उससे कही ज्यादा शिकार में खतरनाक होता है ।ये पक्षी बड़ी ही चालाकी से सांप का शिकार करता हैं।

बता दें कि ये सेक्रेटरी बर्ड अफ्रीका के मैदानी भागों में पाया जाता है, जहां हरे घास के मैदान ज्यादा पाए जाते हैं। क्योकि इन्हीं जगहों पर सांप उन्हें असानी के साथ मिल जाते है। बहुत पसंद होते हैं इसलिए ये पक्षी खासतौर पर उन इलाकों में पाए जाते हैं।सेक्रेटरी बर्ड पक्षी जमीन पर रहने के साथ आसमान में उड़ान भरने में भी बहुत अच्छे होते हैं। इन पक्षियों के घौंसले ज्यादातर बबूल के पेड़ों पर देखने को मिलेगें, जहां पर वो आराम से रहते हैं इन पक्षियों का जीवनकाल 10 से 15 साल तक का होता है।

सेक्रेटरी बर्ड

सेक्रेटरी बर्ड के आकार के बारे में बात करें तो इसका आकार 4.1 से 4.9 फीट तक होता है। इसके पंखों का फैलाव 6.9 फीट का होता है। ये पक्षी सांप को काटने के लिए करीब 100 बार तेजी से किक मार सकता है और इसको सांपों के साथ छिपकलियों, टिड्डों और चूहों को भी खाना बहुत पसंद होता है।