नई दिल्ली। दिग्‍गज कारोबार रतन टाटा के जाने के बाद से पूरे देश शोन में डूबा हुआ है। उनकी अमिंत यात्रा में शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आए। इन सबके बीच सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान शांतनु की ओर जा रहा था। जो रतन टाटा के सबसे करीबी माने जाते रहे हैं।

रतन टाटा की अतिंम यात्रा के दौरान उन्हें अतिंम विदाई देने के लिए  जनसैलाब उमड़ा रहा था, उस दौरान रतन टाटा के सबसे करीबी दोस्त और सबसे करीबी सहयोगी कहे जाने वाले शांतनु भी इस अंतिम यात्रा सबसे आगे चल रहे थे। उस दौरान वो आगे आगे बाइक से जा रहे थे। लेकिन सड़क पर जाने के दौरान उन्हें  मुंबई पुलिस ने रोक लिया.

पुलिस के साथ हो रही शांतनु की बातचीत का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस अधिकारी नायडू से उनकी पहचान के बारे में पूछते नजर आ रहे है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते है कि पुलिस अधिरकारी के हर सवालों का जवाब नायडू बड़ी ही शांति के साथ देते नजर आ रहे है।  जिसमें वो कह रहे है कि वो रतनटाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

अंतिम यात्रा में सबसे आगे थे शांतनु नायडू

जब रतन टाटा को जनता के दर्शन के लिए नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (NCPA) की ओर ले जाया जा रहा था, तब शांतनु नायडू पुलिस एस्कॉर्ट के साथ एम्बुलेंस के आगे-आगे दिखाई दे रहे थे।  शांतनु नायडू का टाटा के साथ का सफर मई 2022 में शुरू हुआ जब वो 29 साल के थे। नायडू को सबसे ज्यादा पहचान तब मिली जब उनकी एक तस्वीर टाटा का जन्मदिन मनाते हुए की वायरल हुई थी।