नई दिल्ली। मशहूर सिंगर सोनू निगम अपने गाने के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टीव रहते है। और समय समय पर वीडियों शेयर कर पने फैंस से जुड़े रहते है। अभी हाल में उनके द्वारा पोस्ट किया गया एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने घर के मंदिर पर पूजा करते नजर आ रहे है।

सोनू निगम इस नवरात्रि में अपने घर पर पूजा-पाठ करते नजर आ रहे है। लेकिन उनकी पूजा करने के दौरान जो बात खास देखने को मिली वो है उनके इस मंगिर में भगवान के साथ साथ ब़लीवुड की कई महान हस्तियां भी देवता के रूप में विराजमान रही।

सोनू निगम की बेटी के द्वारा बनाए गए इस वीडियो में आप देख सकते है कि उनके घर के मंदिर में मौजूद प्रतिमाओं लता मंगेशकर, ओशो, मोहम्मद रफी से लेकर माइकल जैक्सन की प्रतिमाएं भी नजर आ रही थीं। जिसमें वो सभी को टीका लगाकर उन्हें प्रणाम करते है।

सोनू निगम भगवान पर काफी भरोसा रखते है। इसलिए वो कोई भी त्योहार हो या खास मौका, वह पूरी लगन के साथ पूजा-पाठ करते हैं. जिसकी एक झलक का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सोनू निगम ने पूजा का वीडियो शेयर किया

सोनू निगम के इस वीडियो को दो हिस्सों में शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस क्लिप को उनकी बिटिया रानी तीशा निगम ने बनाया है। नवरात्रि के समय में सोनू निगम धोती पहनकर पूजा करते हैं। सभी देवी-देवताओं को तिलक लगाते है, चुनरी उढ़ाते हैं और सभी के आगे दीप अर्पित करते हैं।