नई दिल्ली। Ratan Tata: देश के प्रमुख उद्योगपति, उद्यमी और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नही है उनके यूं चले जाने के बाद ना केवल उधोग जगत को धक्का लगा है बल्किन बॉलीवुड इंजस्ट्री भी सदमें है। 86 साल की उम्र में रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया।वो अपने चेकअप के लिए हॉस्पिटल भर्ती हुए थे।

सिमी गरेवाल के जोड़ा रिश्ता

रतन टाटा के पास नाम शोहरत के साथ वो सब  कुछ था लेकिन इसके बाद भी उनकी जिंदगी विरान थी। क्योकि उन्होने शादी नही की थी। वैसे तो उनकी लाइफ में कई लड़कियों ने जगह बनाने की कोशिश की थी। लेकिन उनके दिल में बस एक हसिना ने राज किया था। वो थी बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल,जिनके साथ रोमांटिक रिश्ते में थे।

रतन टाटा का रिलेशन इस बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल से काफी लंबे समय तक चला। लेकिन किसी कारण से दोनों का प्यार इस रिश्ते को शादी का नाम नही दे पाया और दोनों के बीच दूरियां आ गईं।

एक इंटरव्सू में जब रतन टाटा से भी शादी ना किए जान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने खुलासा किया था, ” अपने काम के चलते मुझे शादी का ध्यान कभी नही आ पाया। और जब मैने इस पर ध्यान देना शुरू किया तो शादी के करीब आते ही रिश्ते हमसे दूर हो गए।”

उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें लगभग चार लड़कियों से प्यार हुआ था और जब बात शादी करने की आई, तो हालात की वजह से हर बार वो शादी नहीं कर पाए. हालांकि उन्होंने एक्सेप्ट किया कि कभी-कभी उन्हें अकेलापन महसूस होता है।