नई दिल्ली। सोने के गहने का शौक भला कौन नही रखता है। हर कोई अपनी ख्वाइशों को पूरा करने के लिए सोने के गहने खरीदते है। लेकिन यह शौक उसकी आदत बन जाए, तो इस मंहगाई भरे समय में सोना खरीना काफी मुश्किल भरा काम होता है। लेकिन बिहार का एक जंमीदार ऐसा है कि जिसे सोना खरीदने का ऐसा शौक है कि उसनें ना केवल गंहने पहने है बल्कि मोबाइल बाइक तक सोने की रखी हुई है। जो भी इस इंसान को सोने से लदा देखता है,  हैरान रह जाता है।

आज हम जिस शख्स की बात कर रहे है उनका नाम प्रेम कुमार सिंह है जो गोल्डन मैन ऑफ बिहार के नाम से जाने जाते हैं। इन्हें सोने से बेइंतहा मोहब्बत है। जिसके चलते अपनी सारी पूजीं ये सोने को खरीदने में लगा देते हैं।

प्रेम कुमार सिंह को सोने से इतना प्यार है कि उन्होने ना केवल सोने के गहने पहने हैं बल्कि अपनी हर जरूरत की चीजों को सोने से गढ़ा है। उनका मोबाइल से लेकर बुलेट तक सोने की है। गोल्डन कलर की यह चमचमाती हुई सोने की बुलेट की सारी खसियत बुलेट वाली ही है लेकिन इसके बॉडी पर 24 कैरेट गोल्ड की लगभग 200 से 300 ग्राम सोने की परत चढ़ाई गई है। जिसका खर्चा लगभग 13 से 14 लाख के करीब आया है।

5 किलो 400 ग्राम पहनते हैं गोल्ड

बिहार के गोल्डन मैन के नाम से पहचाने जाने वाले प्रेम सिंह भोजपुर जिले के रहने वाले हैं. सोने के गहने के प्रति उनका लगाव बचपन से था। लेकिन छह साल पहले उन्हें सोना के प्रति प्रेम ऐसा जागा कि थोड़ा थोड़ा करके उन्होनें 5 किलो 200 ग्राम सोना जोड़ लिया। गले में सोने की मोटी चेन, से लेकर सभी उंगलियों में रिंग, कलाई पर भी आभूषण के बाद फोन और बाइक तक सोने की हो गई है। आज का समय यह है कि प्रेम सिंह जिस पंसदीदा चीज पर हाथ रखते है वो सोने का हो जाता है।