हमारी इस दुनिया में तरह- तरह के विचित्र प्राणी भरे पड़े है, जिनकी खूबियां को जान कर आपके होश उड़ जाएंगे और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे, कि क्या ऐसा भी होता है। इन्हीं विचित्र प्राणियों में से एक फ्लाइंग फिश है।

आपको जान कर हैरानी होगी कि ये फ्लाइंग फिश सैकड़ों फीट तक हवा में उड़ सकती है। ये मछलियां पक्षियों की तरह पंख नहीं फड़फड़ाती हैं। इन मछलियों को फ्लाइंग कॉड के नाम से भी जाना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फ्लाइंग फिश 650 फीट तक ऊपर उड़ने की क्षमता रखती है। यदि इनके सामने कोई भी इनका दुश्मन या शिकारी सामने आ जाए तो ये पंख उनको जल्दी से तैरने में सहायता भी करते हैं। तो चलिए अब आपको इस फ्लाइंग फिश की विशेषताओं के बारे में बताने जा रहे हैं।

उड़ने वाली अनोखी मछली
बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक मछली का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि जब व्हेल मछली इन मछलियों का शिकार करने आती है, तो ये फिश किस तरह से पानी से बाहर निकल कर हवा में उड़ रही है।

फ्लाइंग फिश
आपको बता दें कि इस फ्लाइंग फिश के शरीर पर ब्लू, ब्लैक, सफेद और सिल्वर कलर होता है, और ये मछली एक सर्वाहारी मछली होती है। इस खास तरह की मछली की लंबाई के बारे में बात करें तो इसकी लंबाई 15 सेंटीमीटर से लेकर 51 सेंटीमीटर तक होती है, और इस मछली का वजन करीब 900 ग्राम तक होता है। बता दें कि ये फिश एक्सोकोटिडे फैमिली का हिस्सा होती है, और इस दुनिया में इस मछली की 40 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।

तो वहीं इस मछली की गति के बारे में बात करें तो यह मछली पानी की सतह से करीब 3 फीट प्रति सेकंड की गति से तैर सकती है। इसके अलावा यह उड़ान भरने से पहले एक सेकंड में लगभग 70 बार अपनी पूंछ को तेज फड़फड़ाती हैं। इसके साथ ही ये मछली अपने पंखों को अपने शरीर के करीब रखना पसंद करती है।